अब तक इतनी लड़कियों को डेट कर चुके हैं प्रियंका के मंगेतर

Views : 5552  |  0 minutes read
nick jonas ex girlfriend

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें इन दिनों हर कहीं ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी शादी की डेट को आॅफिशियल नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शादी 2 दिसंबर को होने जा रही है। कहा जा रहा है कि निक-प्रियंका ने अपनी शादी का वेन्यू भी डिसाइड कर लिया है और ये शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी।

बता दें कि दोनों दीपिका और रणवीर की तरह दो रिवाजों हिंदू और क्रिश्चियन रिवाज़ से शादी करेंगें। इसी सिलसिले में निक इंडिया आ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘वेलकम होम बेबी’। वैसे आपको बता दें कि प्रियंका को डेट करने से पहले निक 8 अलग-अलग एक्ट्रेसेज को डेट कर चुके हैं।

तो चलिए ऐसे में जानते हैं कि निक जोनस का इससे पहले नाम किन सेलिब्रिटीज के साथ जुड़ा..

1- माइली सायरस:

nick and miley

अमरीकन सिंगर माइली, निक की पहली गर्लफ्रेंड थीं। निक और माइली ने साल 2006 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था, तब निक सिर्फ 13 साल के थे।

2- सेलेना गोमेज:

nick-jonas and selena gomez

मिली सायरस से अलग होने के बाद साल 2008 में निक सिंगर सेलेना गोमेज से दिल लगा बैठे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और कुछ ही महीनों के बाद दोनों अलग हो गए।

3. डेल्टा गुड्रम:

nick and delta

सिंगर डेल्टा गुड्रम भी निक की जिंदगी का एक हिस्सा थीं। साल 2012 तक निक और डेल्टा रिलेशनशिप में थे, इसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

4. ओलिविया कल्पो:

nick and olivia

ओलिविया के साथ निक का रिलेशन करीब 2 सालों तक चला था। यह रिश्ता साल 2013 में शुरू हुआ, लेकिन साल 2015 में दोनों अलग हो गए।

5. केट हडसन:

nick-jonas and kate hudson

साल 2015 में ही निक ने खुद से 14 साल बड़ी केट हडसन को डेट करना शुरू किया था, लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।

6. लिली कोलिन्स:

nick and lily

Us Weekly की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में कई सूत्रों ने ऐसा बताया था कि निक-लिली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, यह रिश्ता साल भर भी नहीं चल सका।

8. जॉर्जिया फॉलर:

nick and georgia

साल 2017 में निक के जॉर्जिया को डेट करने की भी खबरें आई थीं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की।

COMMENT