कंगना रनौत को चौथी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड, मनोज बाजपेयी और धनुष बेस्ट एक्टर

Views : 2576  |  3 minutes read
National-Film-Award-2019

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से इस बार पुरस्कारों की घोषणा एक साल की देरी से हुई है। आपको बता दें कि इस साल कुल 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया था। नेशनल मीडिया सेंटर में हुई इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी। कोरोना महामारी की वजह से साल 2019 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा पिछले साल की बजाय अब की है।

कंगना को इस बार दो फिल्मों के लिए मिला अवॉर्ड

सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। कंगना को यह पुरस्कार फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए मिला है। रनौत को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें फिल्म ‘फैशन’, ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। वहीं, फिल्म ‘भोंसले’ के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी बेस्ट एक्टर (हिंदी) चुने गए हैं। इससे पहले मनोज को फिल्म ‘पिंजर’ और ‘सत्या’ के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। मनोज बाजपेयी के अलावा तमिल अभिनेता धनुष को भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है। उन्हें यह पुरस्कार ‘असुरन’ (तमिल) के लिए मिला।

सीनियर अभिनेत्री पल्लवी जोशी को फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन पल्लवी के पति विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया था। उन्हें भी डायलॉग राइटिंग के लिए अवॉर्ड मिला है। वहीं, फिल्म ‘सुपरडीलक्स’ के लिए दक्षिण अभिनेता विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

अलग-अलग श्रेणियों में इन्हें भी मिला अवॉर्ड

बेस्ट स्क्रीन प्ले (डायलॉग राइटर) – विवेक रंजन अग्निहोत्री, फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’
बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर – केसरी, तेरी मिट्टी (हिंदी) – बी प्राक
शल मेंशन पुरस्कार-  ‘बिरियानी’, ‘जोना की पोरबा’ (आसमिया), ‘लता भगवान करे’ (मराठी), ‘पिकासो’ (मराठी) को मिला।
बेस्ट फीचर फिल्म – Marakkar Arabikkadalinte Simham (Malyalam)
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार ‘ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरिस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा’ को मिला।
सिक्किम राज्य को ‘सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार’ 2019 मिला।
नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हिंदी भाषा की फिल्म ‘एन इंजीनियर्ड ड्रीम’ ने जीता।

सुशांत की ‘छिछोरे’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज जैसे कलाकारों ने मुख्य किरदार निभाए थे। ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिने दर्शकों ने खूब प्यार दिया और क्रिटिक्स ने भी जमकर सराहना की थी।

Read More: दिग्गज लेखक और फिल्मकार सागर सरहदी ने दुनिया को कहा अलविदा

COMMENT