इस वजह से हर किसी को प्रियंका में दूसरी इंदिरा गांधी दिखाई देती है ?

Views : 7004  |  0 minutes read

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की नई राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लखनऊ की सड़कों पर रोड शो किया। जहां बस पर प्रियंका अपने भाई राहुल और अन्य नेताओं के साथ थी, वहीं शायद इसी बस पर ही उनके साथ, दादी इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत भी थी।

प्रियंका गांधी में अक्सर लोग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अक्श तलाशते हैं और दोनों में काफी समानताएं भी हैं और कांग्रेस ने शायद इसी फैक्टर का फायदा उठाना सुनिश्चित किया है। आज की रैली में भी इंदिरा गांधी की पृष्ठभूमि के आगे प्रियंका गांधी के पोस्टर लगे थे।

प्रियंका गांधी की साड़ी, उनकी नाक, हेयर स्टाइल, सभी इंदिरा गांधी की हुबहू याद दिलाते हैं। लेकिन उनके लुक्स के अलावा प्रियंका के तौर-तरीके भी इंदिरा गांधी से काफी मिलते जुलते हैं।

इंदिरा गांधी जहां भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री थीं, वहीं प्रियंका गांधी भी महिला सशक्तीकरण को लेकर मुखर रही हैं। प्रियंका गांधी के शब्दों में अगर कहें तो, “मैं भी एक बहन, मां, बेटी और एक पत्नी हूं, लेकिन यह हमारी पहचान नहीं है। हम महिलाएं हैं, यही हमारी पहचान हैं।”

इंदिरा के समय में जैसे उन्होंने अपने पिता जवाहरलाल नेहरू के बाद पदभार संभाला और कई मौकों पर शासन में ग्रैंड ओल्ड पार्टी की भूमिका को कायम रखा, वहीं प्रियंका गांधी ने भी राजनीति में ना आने की इच्छा के बावजूद कांग्रेस को इस दौर में थामा है।

जहां राजनीतिक विश्लेषकों ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का “ब्रह्मास्त्र” कहा है, वहीं राजनीतिक विरोधियों का कहना है कि यह कदम राहुल गांधी की विफलता को दिखाता है। लेकिन यहां तक ​​कि बीजेपी भी प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की समानताओं से इनकार नहीं कर सकती है। खुद बीजेपी के लोकसभा सांसद अश्विनी कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी भारत की नई इंदिरा गांधी हैं, जिसका यूपी को इंतजार था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों में भी प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी छवि तलाश कर लेने वाली खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। लेकिन प्रियंका गांधी आगामी आम चुनावों में कांग्रेस के लिए वरदान साबित होंगी या नहीं, यह तो समय ही बताएगा।

COMMENT