सारा अली खान के ‘अंकल’ और भारत के ‘दामाद’ हैं बोरिस जॉनसन, अब संभालेंगे ब्रिटेन की कमान

Views : 4111  |  0 minutes read

ब्रिटेन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट की लड़ाई पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने जीत ली है। जॉनसन को कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। ब्रेक्जिट मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री टेरीजा मे का इस्तीफा हो गया जिसके बाद नए प्रधानमंत्री का चुनाव हुआ।

बोरिस का ब्रिटेन की राजनीति के साथ-साथ भारत से भी एक अलग रिश्ता है। बोरिस के प्रधानमंत्री बनने की खबरें आते ही उनके भारत और बॉलीवुड से कई तरह के कनेक्शन सामने आने लगे।

मशहूर लेखक खुशवंत सिंह के दामाद हैं बोरिस

बोरिस का भारत में बॉलीवुड से खास रिश्ता है। बोरिस जॉनसन बॉलीवुड अभिनेत्री और पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान के रिश्तेदार है। बोरिस और पटौदी खानदान के बीच रिश्ते की वजह एक नाम है मशहूर लेखक खुशवंत सिंह।

खुशवंत सिंह के छोटे भाई थे दलजीत सिंह। दलजीत सिंह ने शादी दीप से हुई। दोनों को दो बेटियां हुई। पहली शादी के बाद दीप ने बीबीसी पत्रकार चार्ल्स व्हीलर से शादी की जिनसे उन्हें बेटी मैरिना व्हीलर हुई।

यही है मैरिना व्हीलर

यही मैरिना बोरिस जॉनसन की दूसरी पत्नी थी। दोनों ने 1993 में शादी की थी और 2018 में तलाक हुआ। इस रिश्ते के हिसाब से खुशवंत सिंह व उनके भाई जॉनसन के ससुर हुए।

सारा अली खान से क्या है रिश्ता

बोरिस के बॉलीवुड कनेक्शन की वजह भी खुशवंत सिंह ही है। अभिनेता सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह खुशवंत सिंह की भांजी है। इसके अलावा अमृता की दादी मोहिंदर कौर लेखक खुशवंत सिंह की बहन थी।इस तरह से देखें तो सारा अली खान के अंकल बोरिस जॉनसन हुए।

बोरिस ने कई बार भारत के प्रति अपने लगाव को जाहिर कर खुद को भारत का दामाद बताया है। बोरिस के प्रधानमंत्री बनने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में एक नए दौर की शुरूआत हो सकती है।

COMMENT