दुनिया का पहला भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर जो फ्रांस के राष्ट्रपति काफिले में शामिल हुआ

Views : 2718  |  0 minutes read

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्वदेशी वाहन को किसी देश के राष्ट्रपति काफिले में शामिल किया गया है। भारत के लिए ये बड़े ही गौरव की बात है। दरअसल देश में बने इलेक्ट्रिक स्कूटर Peugeot e-Ludix को फ्रांस के राष्ट्रपति के काफिले में शामिल किया गया है। इसकी जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया के जरिए दी है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर बताया है कि, भारत में बनी हुई प्यूजो मोटरसाइकिल के इलेक्ट्रिक स्कूटर ई-ल्यूडिक्स को फ्रांस के राष्ट्रपति के काफिले में शामिल किया गया है।

इसी के साथ e-Ludix दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है जो फ्रांस के राष्ट्रपति के काफिले में शामिल हुआ है। बता दें कि भारत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेक इन इंडिया पहल के तहत बनाया गया है जो अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।

e-Ludix की खासियत

E-Ludix इलेक्ट्रिक स्कूटर को मध्यप्रदेश के पीथमपुर स्थित महिंद्रा प्लांट में निर्माण किया जा रहा है। कंपनी अपने इस स्कूटर में 3kW की क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल कर रही है। स्कूटर का कुल वजन 85किलो है। रफ्तार की बात करें तो यह स्कूटर 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह स्कूटर लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। जो एक बार फुल चार्ज हो जाने पर 50 किलोमीटर का सफर तय करने में सक्षम है। इसकी खास बात ये है कि कंपनी इसमें रिमूवेबल बैटरी दे रही है।

COMMENT