भारत ने ‘प्रलय’ मिसाइल का किया सफल परीक्षण, जानिए ​कितनी है इसकी मारक क्षमता

Views : 1230  |  3 minutes read
Pralaya-Missile-Test-Fires

भारत ने ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ठोस-ईंधन, युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के पृथ्वी रक्षा वाहन पर आधारित है। एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया।

500-1000 किलोग्राम का भार वहन करने में सक्षम

इस दौरान निगरानी उपकरणों के जरिए तट रेखा से इसके प्रक्षेपण की निगरानी की गई। प्रलय 350-500 किलोमीटर से कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है और यह 500-1000 किलोग्राम का भार वहन करने में सक्षम है।

संसद: शीतकालीन सत्र एक दिन पहले समाप्त, दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

COMMENT