ब्वॉयफ्रेंड जींस को वार्डरोब में करें शामिल, सेलिब्रेटीज भी आए दिन पहनती हैं ये जींस

Views : 8697  |  0 minutes read

फैशन की बात करें और डेनिम का जिक्र ना हो…ये भला हो ही नहीं सकता। फैशन वर्ल्ड में डेनिम एवरग्रीन है। हां भले ही समय के साथ इसके स्टाइल और पहनने के तरीकों में बदलाव होता रहा हैं मगर फिर भी इसका दबदबा कायम है। समय के साथ साथ जींस में कई बदलाव होते रहे हैं। कभी पुराने दौर के डेनिम स्टाइल की वापसी होती है तो कभी इसे लेकर तरह तरह के एक्सपेरिमेंट सामने आते हैं। कुछ ऐसा ही इन दिनों देखने को मिल रहा है। इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड जींस का स्टाइल चरम पर है। जिसे हर कोई अपनी वार्डरोब में शामिल कर रहा है। सेलिब्रिटी से लेकर आम तक ब्वॉयफ्रेंड जींस का क्रेज खास बना हुआ है।

 

चलिए सबसे पहले आपको बताया जाए आखिर क्या होती हैं ये ब्वॉयफ्रेंड जींस। जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि ये जींस स्कीन फिट नहीं होने की बजाय काफी लूज होती हैं। परफेक्ट लुक के लिए गर्ल्स इन्हें एंकल लेथ से कुछ ऊपर की तरफ इसे मोड़ लेती हैं। ताकि फंकी और कैजुअल लुक मिल सके। ब्वॉयफ्रेंड जींस में रिप्ड जींस फैशन में इन है।

 

करीना कपूर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, कीर्ति सेनॉन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलिब्रिटी रिप्ड ब्वॉयफ्रेंड जींस में नजर आ चुकी हैं।

 

हाई वेस्ट और लो वेस्ट दोनों ही ऑप्शन में ब्वॉयफ्रेंड जींस मार्केट में अवेलेबल हैं।

 

ब्वॉयफ्रेंड जींस के साथ आप अपने स्टाइल को लेकर कई तरह के एक्सपेरीमेंट कर सकती हैं। इसके साथ आप क्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं। प्लेन चैक्स शर्ट या ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट को इसके साथ टक करके पहना जा सकता है।

COMMENT