Karwa Chauth 2019: तस्वीरों में देखें, बी-टाउन सेलिब्रिटीज ने कैसे मनाया करवा चौथ का त्योहार…

Views : 7902  |  0 minutes read

बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इस साल करवा चौथ बेहद दिलचस्पी और उत्साह के साथ मनाया। गुरुवार को बॉलीवुड में करवा चौथ की धूम देखने को मिली। शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत से लेकर रवीना टंडन और प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड हस्तियां ने अपने पति की सलामती के लिए व्रत रखा। इस मौके पर ये सभी ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आईं। हमेशा की तरह इस  इस साल भी, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने एक विशेष करवा चौथ पार्टी का आयोजन किया। जिसमें शिल्पा, रवीना, मीरा, पद्मिनी कोल्हापुरे और भावना पांडे जैसी कई हस्तियां शामिल हुई।

इस पार्टी में अधिकत्तर सेलिब्रिटी रेड कलर के लाल पोशाक कोड का पालन किया, जबकि कुछ चटकिलें रंगों के परिधान में नजर आई। शिल्पा शेट्टी एक चमकदार लाल साड़ी में बेहद सुंदर दिख रही थीं, जिसे उन्होंने एक गोल्डन स्लिंग क्लच के साथ जोड़ा। दूसरी ओर मीरा राजपूत ने गुलाबी रंग की बंधनी साड़ी पहनी थी। रवीना टंडन ने अपने लाल कढ़ाई वाले कुर्ते को लंबे झुमके और गजरे के साथ पेयर किया हुआ था। दिव्या खोसला प्रिंटेड लाल कुर्ता में वह शानदार लग रही थीं, जिसे उन्होंने नेट दुपट्टे के साथ पेयर किया।

कई सेलिब्रिटी के लिए ये पहला करवा चौथ रहा। इस लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। प्रियंका भी करवा चौथ को बड़े पारंपरिक तरीके से सेलिब्रेट करती दिखी। प्रियंका लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। एक नज़र डालें बी टाउन से सामने आई करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरों पर।

COMMENT