हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Views : 3597  |  3 minutes read
Mushtaq-Ahmed-Hockey-India

हॉकी इंडिया यानी एचआई के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया जानकारी के अनुसार, केंदीय खेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिस के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने इस्तीफा दे दिया। हॉकी इंडिया की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को नए अध्यक्ष के लिए चुनाव होने तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

हॉकी इंडिया के दो बार अधिकारी रह चुके हैं ज्ञानेंद्रो

आपको बता दें कि ज्ञानेंद्रो निंगोंबम मणिपुर में एक सांध्य दैनिक के संपादक रहे हैं। एचआई महासचिव ने अहमद के इस्तीफे की जानकारी खेल मंत्रालय को दे दी है। मंत्रालय की ओर से छह जुलाई को अध्यक्ष पद से हटने का नोटिस जारी करने के बाद अगले ही दिन मुश्ताक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मंत्रालय ने नोटिस में कहा था कि मुश्ताक 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और 21014 से 2018 तक महासचिव रह चुके हैं। ऐसे में बिना कूलिंग ऑफ पीरियड के वह तीसरा कार्यकाल अध्यक्ष के तौर पर नहीं निभा सकते हैं।

बीसीसीआई के साथ मिलकर IPL खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स मार्केटिंग कोर्स कराएगी राजस्थान रॉयल्स

इंटरनेशनल पदक विजेताओं को मिलेगी कोच पद की जिम्मेदारी

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नामी खिलाड़ियों को कोच बनाने की प्रक्रिया में ढील दे दी है। अब विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं की जगह भाग लेने वालों और एशियन, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतने वालों के बजाय पदक विजेताओं को सीधे कोच बनने का मौका दिया जाएगा। इनके लिए एनआईएस डिप्लोमा में बिना परीक्षा के सीधे प्रवेश के लिए 46 सीटें निर्धारित की गई हैं। मंत्रालय ने कोच के लिए आवेदन तिथि भी 31 जुलाई तक कर दी है।

COMMENT