दुनिया के इस कोने में मौजूद है ‘पैसों का पेड़’…जानकर रह जाएंगे दंग

Views : 5088  |  0 minutes read

हर किसी ने बचपन में ये कहावत तो सुनी ही होगी। पैसे क्या पेड़ पर उगते हैं?  तो हम आपसे कहेंगे जी हां बिल्कुल। इस बात की सार्थकता को सिध्द करता है ब्रिटेन का एक पेड़। जो दुनियाभर में पैसों वाले पेड़ से मशहूर है। ये पेड़ आपको पैसे तो नहीं देगा मगर इस पेड़ पर पैसे जरूर लगे हुए हैं। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

ब्रिटेन के पीक डिस्ट्रिक्ट में लगभग 1700 साल पुराना पेड़ मौजूद है। जिसपर हजारों लाखों की तादाद में सिक्के जड़े हुए हैं। दिन पे दिन बढ़ती इसकी लोकप्रियता के कारण दुनियाभर से लोग इसे देखने आते है। अब यह लोगों का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। दरअसल वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में स्थित यह पेड़ ना सिर्फ पैसों के कारण बल्कि विशिंग ट्री के रुप में भी जाना जाता है। इस पेड़ पर ऐसी कोई जगह खाली नहीं बची हैं जहां सिक्के ना जड़े हों।

क्या है स्थानीय मान्यता

इस पेड़ को लेकर स्थानीय लोगों में कई अलग अलग धारणाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि पेड़ पर सिक्के लगाने से मनोकामना पूरी होती है और सुख समृध्दि प्राप्त होती है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस पेड़ पर किसी महान शक्ति का वास है। इसके पास आने पर सकारात्मक शक्ति का अनुभव होता है। प्रेमी जोड़ों के बीच भी यह पेड़ काफी लोकप्रिय है। यहां सिक्के लाने से रिश्ते में प्यार बना रहता है।

दुनियाभर के सिक्के जड़े हैं पेड़ पर

इस पेड़ पर सिर्फ यूके के ही सिक्के नहीं मिलेंगे बल्कि दुनिया के अलग अलग देशों के सिक्के यहां लगे हुए है। मान्यताओं और धारणाओं के चलते यहां दुनियाभर से लोग इस अनोखे पेड़ को देखने और सिक्के लगाने आते हैं। यहां पर हर साल के सिक्के मिल जाएंगे। कुछ तो बेहद पुराने भी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये परंपरा कई सौ सालों पहले से चली आ रही है।  क्रिसमस पर यहां लोग दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां मिठाईयां और गिफ्ट्स रखे जाते हैं।

 

COMMENT