लंदन के ब्लेनहेम प्लेस से सोने के टॉयलेट को उखाड़ ले गए चोर, कीमत सुनकर दंग र​ह जाएंगे

Views : 5252  |  0 minutes read

लंदन के ब्लेनहेम प्लेस में लगी एक प्रदर्शनी के दौरान यहां लगा सोने का टॉयलेट चोरी हो गया। ये टॉयलेट इस्तेमाल में था। इसे प्रदर्शनी में आने वाले लोग इस्तेमाल करके भी देख रहे थे। ये टॉयलेट 18 कैरेट सोने से बनाया गया था। इसकी कीमत करीब 35 करोड़ रूपए बताई जा रही है। इसे एक इतालवी कलाकार मॉरीजियो कैटेलन ने तैयार किया था। ये दुनिया के सबसे महंगे टॉयलेट में से एक है।

टॉयलेट उखाड़ ले गए चोर बहकर बाहर आया पानी

इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर के ब्लेनहोम पैलेस में बने बाथरूम में 18 कैरेट सोने का टॉयलेट लगाया हुआ था। इस टॉयलेट का नाम अमेरिका है। ब्लेनहेम पैलेस के एक अधिकारी ने बताया कि यह चोरी 14 सितंबर की सुबह 4.50 पर हुई। इस चोरी का पता उस समय लगा जब टॉयलेट रूम से पानी बहकर बाहर आने लगा। इस टॉयलेट को आम लोगों के लिए गुरुवार को खोला गया था।

अभी तक ये टॉयलेट नहीं मिला है लेकिन एक 66 साल के एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस चोरी के चलते इमारत को भी नुकसान पहुंचा है क्योंकि टॉयलेट को उखाड़े जाने के बाद वहां पानी भर गया।

डोनल्ड ट्रंप को हुई थी इस टॉयलेट की पेशकश

18वीं सदी का ब्लेनहेम पैलेस एक विश्व विरासत स्थल है जहां ब्रितानी प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ था। डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जेस मिलन ने कहा कि जिस कलाकृति को चुराया गया है उसकी कीमत बहुत ज़्यादा है। उसे सोने से बनाया गया था और प्रदर्शनी के लिए रखा गया था। साल 2017 में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को ये सोने का ये टॉयलेट देने की पेशकश की गई थी।

COMMENT