फ्रेंडशिप-डे स्पेशल: ये पांच सेलिब्रिटी अपने दोस्त से कर चुके हैं शादी

Views : 5083  |  0 minutes read
chaltapurza.com

भगवान कृष्ण और सुदामा की सच्ची मित्रता के किस्से को आज तक मिसाल के तौर पर रखा जाता है। वे लोग बड़े खुशनसीब होते हैं जिनके सच्चे दोस्त होते हैं। दुनिया भर अगस्त माह के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स में भी ख़ास क्रेज देखने को मिलता है। अक्सर पुरुष और महिला के बीच दोस्ती कब प्यार में बदल जाती है इसका उन्हें खुद भी पता नहीं चलता। आज हम आपको पांच बॉलीवुड सेलेब्स की दोस्ती के बारे में बता रहे हैं जिनकी फ्रेंड​शिप बाद में प्यार में बदल गई और शादी कर ली..

chaltapurza.com

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी ने खूब सुर्खियां में रही थीं। लेकिन दोनों शादी के पहले अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते नज़र आते थे। इन दोनों की दोस्ती के चर्चे आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहते थे। बाद में विराट और अनुष्का की फ्रेंडशिप प्यार में बदल गई और दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी करने का फैसला किया।

chaltapurza.com

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

अपनी एक्टिंग और सबसे अलग लुक्स के कारण चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शादी के पहले दोस्त थे। रणवीर से पहले दीपिका एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं। लेकिन उनके ब्रेकअप के बाद दीपिका की रणवीर के साथ धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुईं और दोस्ती के बाद ये रिश्ता प्यार में बदला और​ फिर दोनों ने शादी कर ली।

chaltapurza.com

सैफ अली खान और करीना कपूर

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान की शादी सुर्खियों में आ गई थी। दोनों ने अपने करीबियों की उपस्थिति में शादी की थी और फिर एक साथ मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी थी। गौरतलब है कि ये दोनों भी शादी के पहले दोस्त हुआ करते थे। सैफ और करीना के बीच दोस्ती और प्यार की शुरुआत फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान हुई थीं।

chaltapurza.com

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

एक्टर रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दरअसल, इन दोनों ने फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ में साथ-साथ काम किया था। इस दौरान दोनों आपस में दोस्त बन गए थे। धीरे-धीरे उनकी फ्रेंडशिप पहले लव में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली। इन दोनों की शादी बॉलीवुड कपल की सबसे सफ़ल शादी में से एक मानी जाती है।

chaltapurza.com
अंगद बेदी और नेहा धूपिया

पूर्व क्रिकेट बिशन सिंह बेदी के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी और अभिनेत्री नेहा धूपिया की अचानक शादी ने फिल्मी दुनिया समेत सभी को चौंका दिया था। दरअसल, नेहा और अंगद के बीच काफी पुरानी फ्रेंडशिप थी। दोनों अक्सर साथ में समय बिताने का बहाना ढूंढते थे, फिर नेहा और अंगद को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इन दोनों कपल ने अचानक शादी कर ली। बाद में नेहा ने खुलासा किया था कि शादी के पहले ही वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। बता दें, यह शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी।

Read More: ‘डियर कामरेड’ के एक्टर ने फिल्म मेकर करण जौहर का 40 करोड़ का ऑफर ठुकराया

 

COMMENT