चेरी खाने के हैं कई फायदे, जानें किन बीमारियों के लिए है रामबाण

Views : 9000  |  0 minutes read
chaltapurza.com

भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। बरसात के इस मौसम की शुरुआत में कई तरह के फ्रेश फल बाजार में उपलब्ध होते हैं। इनमें आम, आलूबुखारा, लीची, जामुन, नाशपति, आडू, चेरी आदि फल शामिल हैं। इन्हीं में से एक है विटामिन ए और सी का खजाना वाला फल चेरी, जो न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देने में शक्तिशाली माना जाता है। चेरी में विटामिन, फाइबर और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसके कारण यह लोगों के पसंदीदा फलों में से एक है। आज हम आपको सबसे प्रिय फलों में से एक चेरी से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं..

chaltapurza.com

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है चेरी

चेरी फल के लगातार सेवन से त्वचा कोमल और खूबसूरत होती है। यह त्वचा का रूखापन दूर करने में सहायक है। इस फल में मौजूद बीटा कैरोटीन तेज धूप से आने वाली हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाने का काम करता है। त्वचा में निखार लाने के लिए कई लोग चेरी का पेस्ट उपयोग करते हैं। चेरी के पेस्ट को नियमित रूप से त्वचा पर लगाने पर मृत कोशिकाएं चेहरे से हट जाती है और चेहरा निखरने लगता है।

गठिया में बड़ा फायदेमंद है यह फल

चेरी में एंथोसायनिन मौजूद होता है जो गठिया रोग में बहुत फायदेमंद होता है। गठिया बीमारी का सामना कर रहे लोगों के शरीर में यूरिन एसिड अधिक मात्रा में बनता है, जिसके कारण रोगी के हाथ और पैरों में सूजन आ जाती है। इस कारण इन्हें चलने और काम करने में काफी दर्द भी होता है। गठिया रोग से ग्रस्त लोगों को डाॅक्टर एक दिन में 15 से 20 खट्रटी चेरी का सेवन करने की सलाह देता है।

chaltapurza.com

आंखों की रोशनी और याददाश्त बढ़ाने का काम करता है

चेरी में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होने के साथ ही विटामिन ए भी मौजूद होता है, जो आंखों की बीमारियों, खासकर मोतियाबिंद से दूर रखता है। चेरी का लगातार उपयोग करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा चेरी में एंथोसाइनिन नाम का लाल रंग का पिगमेंट पाया जाता है जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह याददाश्त बढ़ाने में सहायक होता है। चेरी में मेलाटोनिन की मात्रा काफी अच्छी मात्रा में होती है जो अच्छी नींद में मददगार है।

हड्डियां मजबूत बनाने और दिल हेल्दी रखने में कारगार

चेरी में विटामिन सी और कैल्शियम ज्यादा मात्रा में होता है। विटामिन सी कोलेजन और टिश्यू के लिए विशेष फायदेमंद होती है। यह हड्डियां मजबूत बनाने का काम करता है। चेरी खाने से बोन डेनसिटी भी बढ़ती है। इसके अलावा चेरी में मैगनीज, आयरन, जिंक, पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो दिल की बीमारियों को दूर कर हेल्दी रखने का काम करता है। चेरी मोटापा कम करने में भी सहायक है।

Read: आमिर खान की बेटी इरा का बाॅयफ्रेंड के साथ वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देख लीजिए!

कैंसर समेत कई रोगों से लड़ने में करता है मदद

चेरी के फल में उच्च एंटी-ऑक्सीडेंट होने के कारण यह शरीर के कई रोगों से लड़ने में मददगार है। चेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसमें पिनोनिक एसिड और क्लवोनोइड्स होता है जो शरीर में कैंसर ऊतकों को बढ़ने से रोकता है। चेरी के नियमित सेवन से मधुमेह जैसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। चेरी शरीर मे शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाकर शर्करा के स्तर को कम करता है। चेरी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर में सोडियम की मात्रा कम होने लगती है, जिससे रक्तचाप संतुलित रूप से संचारित होता है। यह हाई और लो ब्लड प्रेशर में रामबाण का काम करता है।

COMMENT