फिल्म 83ः कौन है मान सिंह, जिसकी कहानी सुनकर भावुक हो गए एक्टर पंकज त्रिपाठी

Views : 4870  |  0 minutes read
chaltapurza.com

हालिया वर्षों में अपनी दमदार अदाकारी से सिनेमा प्रेमियों के दिल में जगह बनाने वाले बाॅलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी इनदिनों अपने नेक्सट प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके पंकज फिलहाल डायरेक्टर कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 को लेकर चर्चा में है। हालांकि, इस फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वर्ष 1983 में विश्व कप अपने नाम किया था। फिल्म 83 इसी पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाएंगे। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में मान सिंह के अहम किरदार में दिखेंगे। पंकज हाल में मान सिंह से मिलने पहुंचे और भावुक हो गए। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि पंकज जिस मान सिंह के लिए भावुक हुए, वह कौन है..

chaltapurza.com

मान सिंह से मिलने हैदराबाद पहुंचे थे पंकज

जिस मानसिंह से मिलने पंकज त्रिपाठी हैदराबाद पहुंचे थे, वह वर्ष 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर पीआर थे। पंकज फिल्म 83 में इसी मान सिंह का किरदार निभाते दिखेंगे। पंकज पीआर का महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं, ऐसे में वह अपनी ओर से इस किरदार में कोई कमी नहीं रहने देना चाहते हैं। इसलिए वह सबसे पहले पीआर मान सिंह से मिलने हैदराबाद पहुंचे। मान सिंह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह वर्ष 1983 के विश्व कप में भारतीय टीम का मजबूत स्तंभ थे। इसलिए एक्टर पंकज त्रिपाठी उनका रोल करने से पहले मान सिंह से उनकी रियल स्टोरी जानना चाहते थे। मान सिंह के यहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।

chaltapurza.com

इस दौरान पंकज ने 83 विश्व कप में भारत की जीत, सच्ची कहानियां, टीमों के संघर्ष आदि विषयों पर मान सिंह से घंटों तक खुलकर बात की। जब मान सिंह ने पंकज को उस ऐतिहासिक विश्व कप की आंखों देखी कई कहानियां सुनाई तो वह भावुक हो गए। इस मुलाकात को लेकर पंकज त्रिपाठी ने बताया, पीआर मान सिंह से मिलने का अनुभव काफी रोमांचक भरा रहा। उन्हें क्रिकेट के प्रति आज भी उतना ही प्यार है। वह काफी अनुशासित व्यक्ति हैं। उन्होंने हैदराबाद स्थित अपने घर में क्रिकेट को समर्पित एक बड़ा म्यूजियम स्थापित किया हुआ है। मैंने पीआर मान सिंह से उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के अनेक अध्यायों पर विस्तार से बात की। मैं उनके जीवन के सफर को सुनकर भावुक हो गया था।

Read More: पीवी सिंधु के परिवार का हर सदस्य है स्पोर्ट्स पर्सन, जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

पीआर मान सिंह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी

पंकज त्रिपाठी ने आगे बताया कि पीआर मान सिंह का पूरा जीवन हम सभी के लिए काफी प्रेरणादायी है। उनका आज भी क्रिकेट के प्रति समर्पण और प्यार वाकई आश्चर्यजनक लगता है। पंकज ने कहा, मैं उनके परिवार के सदस्यों से भी मिला। सभी ने उनके बारे में बताया कि वे मान सिंह के सभी निर्णयों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। पंकज ने उनकी मेहमाननवाजी की भी तारीफ की। एक एक्टर के रूप में मेरी कोशिश और चुनौती यही होगी कि पीआर मान सिंह का किरदार उसी तरह सिल्वर स्क्रीन पर निभा सकूं, जैसा वह असल जिंदगी में रहे हैं।

COMMENT