अब मेहरा के लिए बॉक्सर बनेंगे फरहान अख्तर

Views : 2787  |  0 minutes read

राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ ने सफलता की नई कहानी लिखी थी। इस फिल्म ने लीड एक्टर फरहान अख्तर को बॉलीवुड में नई पहचान दी थी। फिल्म में फरहान का काम काफी पसंद किया गया था। साथ ही फिल्म हर एंगल से इतनी परफेक्ट थी कि मेहरा कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन गए थे। इस फिल्म के बाद से ही बॉलीवुड में खेलों पर बायोपिक का दौर शुरू हो गया था। अब फरहान और मेहरा की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए ​तैयार है।

हाल ही फरहान ने सोशल साइट के माध्यम से जानकारी दी की वे छह साल बाद फिर से मेहरा के साथ खेल पर आधारित फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं। फरहान के अनुसार यह फिल्म एक बॉक्सर पर आधारित होगी और इसमें बॉक्सर की दर्द भरी कहानी को बयां किया जाएगा।

खबरों के अनुसार यह फिल्म बायोपिक नहीं है बल्कि फिक्शन स्टोरी है। इस फिल्म का नाम ‘तूफान’ होगा। फरहान को फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई इसलिए उन्होंने तुरंत ​इसके लिए हामी भर दी। अब फरहान जल्द ही फिल्म के लिए बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेंगे। यह फिल्म इसी साल फ्लोर पर जाएगी।

फरहान की कॅरियर की बात करें तो बतौर एक्टर फरहान अख्तर की पिछली रिलीज ‘लखनऊ सेंट्रल’ थी। इसके अलावा फरहान की “द फकीर ऑफ वेनिस” और “द स्काई इज पिंक” जल्द रिलीज होगी। वहीं, फरहान के प्रोड्क्शन में बनी मूवी ‘गली बॉय’ 14 फरवरी को रिलीज होगी। रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की मूवी को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।

COMMENT