We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website.
By using this site, you agree to our use of cookies. Find out more.

I Accept No, Thanks.
Chalta Purza

Copyright © 2022 Chalta Purza, All rights Reserved.

  • Please assign a menu from Appearance -> Menus
Chalta Purza
  • Please assign a menu from Appearance -> Menus
कारोबार
31/05/2021

ईपीएफओ के करोड़ों खाताधारक दूसरी बार ले सकेंगे नॉन-रिफंडेबल कोविड एडवांस

by Raj Kumar
Views : 2577  |  3 minutes read
0 0 0 0 0
Labor-Ministry-Announcement

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने देश के करोड़ों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा कर दिया है। महामारी ने लोगों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास करती नजर आ रही है। इसी के तहत अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश में महामारी की दूसरी लहर के प्रभाव के मद्देनजर अपने सब्सक्राइबर्स को राहत देने के लिए अहम फैसला लिया है। ​जानकारी के अनुसार, ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच दूसरी बार नॉन-रिफंडेबल कोविड एडवांस का फायदा उठा सकते हैं।

जमा राशि का 75 फीसदी या 3 महीने की सैलरी निकाल सकते

मालूम हो कि मार्च 2020 में भी केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को नॉन-रिफंडेबल कोविड एडवांस की सुविधा दी थी। सोमवार को श्रम मंत्रालय ने देश में महामारी की दूसरी लहर से अपने सब्सक्राइबर्स को राहत देते हुए दूसरा नॉन रिफंडेबल कोविड-19 एडवांस निकालने की इजाजत दी है। इसके तहत खाताधारक अपने पीएफ खाते में जमा राशि का 75 फीसदी या तीन महीने की सैलरी (बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता) के बराबर की राशि (जो भी कम हो) खाते से निकाल सकते हैं।

सिर्फ तीन दिन में बैंक खाते में जमा हो रहे क्लेम

कोरोना महामारी के तहत ईपीएफओ ऑनलाइन दावों पर ऑटो मोड से क्लेम सेटल किए जा रहे हैं और सिर्फ 72 घंटे यानि तीन दिन में पैसे खाते में भेजे जा रहे हैं।आपको बता दें कि मौजूदा समय में ईपीएफओ के लगभग छह करोड़ खाताधारक हैं। एक अप्रैल 2020 से 12 मई 2021 तक 72 लाख कर्मचारियों ने कुल 18,500 करोड़ रुपये का नॉन रिफंडेबल कोविड-19 फंड (कोविड एडवांस) का लाभ उठाया है। वित्त वर्ष 2019 में ईपीएफओ ने करीब 1.63 करोड़ खाताधारकों के 81,200 करोड़ रुपये के क्लेम सेटल किए थे।

एक मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं पीएफ बैलेंस

​अगर आप भी अपना पीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके जाना जा सकता है। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें आपके अकाउंट में मौजूद पीएफ बैलेंस की जानकारी मिलेगी।

Read: SBI के ग्राहकों को एटीएम और चेकबुक जैसी सेवाओं के लिए एक जुलाई से देने होंगे नए चार्ज

Tags: Corona Pandemic, epfo, EPFO Account Holder, Non-Refundable Covid Advance
Previous Article
ट्विटर को नए आईटी नियमों का पालन करना ही होगा: हाईकोर्ट
Next Article
बंगाल: ममता बनर्जी ने अलपन बंदोपाध्याय को रिलीव कर मुख्य सलाहकार नियुक्त किया, द्विवेदी बने मुख्य सचिव
COMMENT
0 0 0 0 0
Raj Kumar 31/05/2021
No Comments Yet

Comments Cancel reply

82 + = 86

Related News

Railway-State-Minister-Danve
कोरोना महामारी के दौरान भारतीय रेलवे को हुआ 36 हजार करोड़ का नुकसान
Raj Kumar 24/08/2021
EPFO-June-Data
ईपीएफओ से जून में 12.83 लाख ग्राहक जुड़े, पहली बार 8 लाख से ज्यादा सामाजिक सुरक्षा के दायरे में शामिल
Raj Kumar 23/08/2021
SC-Order-For-Orphaned-Children
कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए सभी बच्चों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले: सुप्रीम कोर्ट
Raj Kumar 27/07/2021
Recent Posts
  • रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।
  • राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला
  • सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
  • प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी
  • सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….
  • कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…
  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई
  • PM मोदी का राहुल पर हमला, बोले ‘जो खुद होश में नहीं, वो मेरे काशी के नौजवानों को नशेड़ी कह रहे
  • साथ आए राहुल गाँधी और अखिलेश यादव, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक साथ दिखाई देंगे
  • पूरे देश में कल होगा किसानों का प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा मनाएगा आक्रोश दिवस
Twitter Facebook Pinterest Instagram Youtube

Chaltapurza.com, एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल जो सबसे पहले, सबसे सटीक की भागमभाग के बीच कुछ अलग पढ़ने का चस्का रखने वालों का पूरा खयाल रखता है। हम देश-विदेश से लेकर राजनीतिक हलचल, कारोबार से लेकर हर खेल तो लाइफस्टाइल, सेहत, रिश्ते, रोचक इतिहास, टेक ज्ञान की सभी हटके खबरों पर पैनी नजर रखने की कोशिश करते हैं।

इसके साथ ही आपसे जुड़ी हर बात पर हमारी “चलता ओपिनियन” है तो जिंदगी की कशमकश को समझने के लिए ‘लव यू जिंदगी’ भी कुछ अलग है। हमारी टीम का उद्देश्य आप तक अच्छी और सही खबरें पहुंचाना है। सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे इस प्रयास को निरंतर आप लोगों का प्यार मिल रहा है…।

    हलचल
  • देश दुनिया
  • राजनीति
    गरम मसाला
  • बॉलीवुड
  • हॉलीवुड
  • टीवी
  • फोटो गैलेरी
    लाइफस्टाइल
  • फैशन
  • युवा
  • सेहत
  • यात्रा
  • शिक्षा
  • रिश्ते
    उछल कूद
  • क्रिकेट
  • अन्य खेल
    ये हुआ था
  • किस्सा
  • व्यक्तित्व
  • डे-स्पेशल
    टेक ज्ञान
  • ऑटो
  • टेलिकॉम
  • गैजेट
    अन्य
  • गुलाबी शहर
  • लव यू जिंदगी
  • चलता ओपिनियन
    हाइलाइट्स-2019
    कारोबार
    वायरल कार्नर

Copyright © 2022 Chalta Purza, All rights Reserved.

Disclaimer | Cookie Policy