‘डॉक्टर बम’ कर चुके है 50 से ज्यादा बम धमाके, जानें कौन है आतंकी जलीस अंसारी

Views : 5081  |  3 Minute read
Jallis Ansari

चाहे कितनी ही अच्छी शिक्षा क्यों न ग्रहण कर लें लेकिन आज के भौतिकवादी युग में धर्म ने मानव को अपना मानसिक गुलाम बना रखा है। हां, हम मानव हैं लेकिन ऐसे मानव जो सदियों बाद भी नहीं बदले, आज विज्ञान ने कितनी ही धार्मिक मान्यताओं को तोड़ दिया है फिर भी कई लोग धर्म की मानसिक गुलामी में जी रहे हैं। वे लोग अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं करते वे तो धर्म के ठेकेदारों के मनसूबों को पूरा करने में लगे हैं।

ऐसा ही किस्सा आतंकी जलीस अंसारी का है, जिसने देश में कई सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया। वह अजमेर की जेल में सजा काट रहर था। पुलिस के अनुसार वह पैरोल पर बाहर था और अपने परिवारवालों से मिलने के लिए मुंबई गया था, लेकिन उसकी पैरोल खत्म होने से ठीक एक दिन पहले वह लापता हो गया। उसके परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह लापता हो गया है। अंसारी ने देश भर में 50 से ज्यादा बम धमाकों को अंजाम दिया था। जलीस अंसारी को लोग ‘डॉक्टर बम’ के नाम से भी जानते हैं।

अंसारी को हर दिन पैरोल की अवधि के दौरान सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे के बीच अग्रीपाडा थाने आकर हाजिरी लगाने को कहा गया था, लेकिन वह गुरुवार को निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा। अभी तक सुरक्षा एजेंसियों को जलीस अंसारी का कोई सुराग नहीं मिला है।

उसकी 21 दिनों की पैरोल 17 जनवरी को पूरी होनी थी और उसे शुक्रवार को ही जेल प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण करना था।

क्यों कहते हैं ‘डॉक्टर बम’

‘डॉक्टर बम’ के नाम से कुख्यात आतंकी जलीस अंसारी को लोग इसी नाम से जानते हैं। वह पेशे से चिकित्सक था, उसने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। लेकिन उसने लोगों की सेवा के बदल देश में बम धमाके करने में महारत हासिल कर ली। देश भर में उसने 50 से ज्यादा सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिए, जिसमें सैकड़ों निर्दोष लोगों की जानें गई। उसकी इन्हीं वजह से लोग उसे ‘डॉक्टर बम’ कहने लगे। वह अजमेर की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

बाबरी मस्जिद ढाहने के बाद किए धमाके

जलीस अंसारी पर बाबरी मस्जिद ढाहने के बाद पुणे में बम प्लांट करने का आरोप है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के कई हिस्सों में बम लगाए थे। उसने राजस्थान में अजमेर विस्फोट मामले में दोषी ठहराया गया था।

वर्ष 1994 में पहली बार सीबीआई ने अंसारी को राजधानी एक्सप्रेस में बम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। डॉक्टर बम का संबंध प्रतिबंधित संगठन सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) और इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) जैसे आतंकी संगठनों से था। यही से उसने बम बनाना सीखा था।

COMMENT