ये क्युटनेस वाला डिम्पल आता कैसे है…

Views : 7878  |  0 minutes read

गालों में यदि डिम्पल पड़े तो उस शख्स को क्युट कहा जाने लगता है। यह यूं कहें कि डिम्पल को खूबसूरती का पर्याय कहा जाता है। ना सिर्फ लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी यह एक अलग ही लुक देता है। कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जिनके गालों में खुबसूरती वाला गड्ढा पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सुंदरता का पैमाना माने जाने वाला या डिम्पल आता कैसे है, इसके ​पीछे के सां​इटिफिक कारण क्या हैं? तो आइए आपको डिम्पल के बारे में कुछ जानकारी देते हैं…।

पापा—मम्मी से आता है बच्चों में

सीधे तौर पर यदि किसी से डिम्पल का कारण पूछा जाए तो यही जवाब आता है कि मां—बाप के कारण ऐसा होता है। वैज्ञानिक भी इस बात को सही मानते हैं उनके अनुसार डिम्पल अनुवांशिक होता है। यानि यदि माता—पिता में से किसी एक के डिम्प्ल पड़ते हैं तो इसकी पूरी संभावना होती है कि बच्चों के भी डिम्पल हों। लेकिन यह भी कहा जाता है कि जरूरी नहीं कि माता—पिता की तरह डिंपल पड़े ही क्योंकि यह एक अनियमित विशेषता है। वहीं कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि इस थ्योरी पर विश्वास करने के पीछे पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

गाल की मसल होती है छोटी

अनुवांशिक से अलग डिम्पल को समझने की एक दूसरी थ्योरी भी है जिसका समर्थन कई वैज्ञानिक करते हैं। इस दूसरी थ्योरी के मुताबिक गाल में मौजूद मसज दूसरे लोगों की तुलना में छोटी होती है जिससे गड्ढा बनता है या इसे डेंट भी कहा जा सकता है। गाल की इस मसल को जाइगोमैटिक्स कहा जाता है। जब यह मसल बीच में बंट जाए या छोटी रह जाए तो डिम्पल पड़ता है। जरूरी नहीं कि डिम्पल दोनों गालों पर पड़े, किसी एक गाल पर भी डिम्पल हो सकता है।

कई बार बड़ेपन में हो जाते हैं गायब

कई बार आपने देखा होगा कि जिसके बचपन में डिम्पल दिखते थे वह समय के साथ गुम हो गए। यानी एज के साथ उनके डिम्पल खत्म हो गए। इसके पीछे साइंटिस्ट बेबी फैट कारण बताते हैं। उनके अनुसार बचपन में बच्चे के गाल में मौजूद बेबी फैट की वजह से डिम्पल पड़ता है लेकिन जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है और गाल में मौजूद बेबी फैट खत्म होने लगता है, तो उसके डिम्पल भी गायब हो जाते हैं।

सिर्फ गाल में ही नहीं होता डिम्पल

डिम्पल सिर्फ गाल में ही नहीं होता बल्कि चीन में भी होता है। लेकिन यह डिम्पल जेनेटिक नहीं होता और ना ही मसल के कारण होता है। यह तब होता है जब प्रेगनेंसी के टाइम बच्चे की लेफ्ट और राइट साइड की ठुड्डी की हड्डी आपस में नहीं जुड़ पाती।

COMMENT