मीठी ईद पर सिर्फ सेवइयां ही नहीं बनती, ये डिशेज भी हैं खास

Views : 5380  |  0 minutes read

मीठी ईद की बात हो तो सबसे पहले सभी के ज़हन में सेवाइयां आती हैं। सेवाइयों का टेस्ट इतना लाजवाब होता है कि हर ​कोई इसे खाना पसंद करता है। मुस्लिम समुदाय में खास तौर पर आज ईद के मौके पर डिफरेंट स्टाइल में सेवाइयां बनाई जाती हैं। इसके अलावा शीर खुरमा भी ईद के मौके पर घरों में बनता है। सेवइयों और शीर खुरमा का चलन भारत और पाकिस्तान में ज्यादा है लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों डिशेज के अलावा और भी ऐसी कई डिशेज हैं, जिन्हें दुनिया भर में ईद के मौके पर बनाया जाता है। आइए आपको कुछ नई डिशेज के बारे में जानकारी देते हैं।

तुफाहिजा


तुफाहिजा को ईद पर खान के बाद मीठे के रूप में सर्व किया जाता है। साउथ-ईस्ट यूरोप में ईद पर इसे बनाने का काफी प्रचलन है। यह दिखने में स्पंजी रसगुल्ले की तरह होता है जिसे चाशनी और क्रीम के साथ किसी गिलास में परोसा जाता है।

बोलानी


अफगानिस्तान में ईद की ट्रेडिशनल डिश बोलानी है। हालांकि लोग इसे रमजान के दौरान भी खाते हैं। पिज्जा की तरह दिखने वाले बोलानी को ब्रेड और सब्जियां के साथ बनाया जाता है। इसमें आलू, पालक और घिया जैसी सब्जियों की स्टफिंग होती है।

मानती


मानती एक ट्रेडिशनल रशियन डिश है जिसे मुख्य तौर पर ईद अल फितर के दिन बनाया जाता है। यह डिश चीन, अफगान, अर्मेनियन, तुर्किश, बोस्नानियन और सेंट्रल एशिया के मुस्लिम भी बनाते हैं।

लोकुम


तुर्की में लोग सेवइयां की जगह लोकुम बनाते हैं। ईद पर इसे बनाने की यहां पर पुरानी परम्परा है। इसे बनाने के लिए चावल के मांड, चीनी, अखरोट और पिस्ते का इस्तेमाल किया जाता है।

लेपिस लेगिट


इंडोनेशिया में ईद के मौके पर ट्रेडिशनल डच केक लेपिस लेगिट बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए अंडे और ब्रेड के अलावा कई इंडोनेशियन मसाले और लॉन्ग, इलायची का इस्तेमाल किया जाता है।

COMMENT