क्या सच में प्रियंका ने गुपचुप तरीके से कर ली है अपने मंगेतर से शादी

Views : 3622  |  0 minutes read

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सिर्फ कपल्स की चर्चा है। एक तरफ जहां दीपिका—रणवीर की शादी की खबरें ज़ारों पर हैं तो वहीं रनबीर—आलिया का प्यार भी परवान चढ़ चुका है। इसी बीच देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी इस खबर ने सभी फैंस को चौंका दिया है। दरअसल प्रियंका और उनके मंगेतर निक जोनस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में पीसी लाल ड्रेस पहने, सिर पर क्राउन और हाथ में गुलाब लिए काफी खुश नजर आ रही हैं।

priyanka nick viral pictures
priyanka nick viral pictures

इस पिक्चर के वायरल होते ही सभी फैंस को लगने लगा कि प्रियंका ने वेगस में गुपचुप शादी कर ली है। बता दें कि इन पिक्चर्स को ईरानी अभिनेता ऐशले बेन्सन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, जो कि लास वेगस की तस्वीरें हैं। इत्तेफाक की बात ये है कि साल 2013 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि वह लास वेगास के किसी चर्च में शादी करना चाहेंगी। ऐसे में सभी को लगा कि प्रियंका सभी को धोखा देकर गुपचुप शादी कर चुकी हैं।

priyanka nick new house
priyanka nick new house

वहीं दूसरी ओर ये खबर भी छाई हुई है कि निक ने प्रियंका के लिए लॉस एंजलेस में एक नया खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 47.50 करोड़ बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शादी के बाद दोनों इसी घर में साथ रहने वाले हैं। हालांकि इस खबर ने प्रियंका के भारतीय फैन्स को काफी निराश किया है। वैसे पिछले काफी समय से अपने काम और निक के साथ रिश्ते की वजह से प्रियंका देश से बाहर ही रह रही हैं। ऐसे में अगर वो शादी के बाद भी वहीं रहें, तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं हैं।

COMMENT