
बॉलीवुड के मोस्च चार्मिंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये कपल शादी की पहली सालगिरह बेहद साधारण और आध्यात्मिक रुप से मना रहा है। इस खास मौके पर इस जोड़े ने आंध्रप्रदेश के तिरुमाला तिरुपति स्थित वेंकेटश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां इस जोड़े ने पूजा की। इस मौके पर दीपिका और रणवीर दोनों ट्रेडिशनल लुक में थे। दीपिका ने लाल रंग की सिल्क बनारसी साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हुई थी। वहीं रणवीर सिंह एथनिक लुक कुर्ते पायजामे मे नजर आए। इनकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। जो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। देखें…