दीपिका ने कॉपी किया ​दीपिका पादुकोण का लुक, वायरल हो रहीं फोटोज

Views : 5111  |  0 minutes read

फैशन की दुनिया में हर दिन कुछ डिफरेंट होता है। साथ ही एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े लोगों से यह उम्मीद की जाती है कि वे हमेशा कुछ डिफरेंट ही ट्राय करेंगे। शायद यही वजह है कि जब सेलेब्स किसी और का स्टाइल कॉपी करते हैं तो वह भी टॉकिंग पॉइंट बन जाता है। बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल ​दीपिका पादुकोण के लिए अक्सर यह कहा जाता है कि वे कई बार ड्रेसेज कॉपी करती हैं। लेकिन इस बार उनका एक स्टाइल टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने कॉपी किया है। दीपिका ने अपने टीवी शो ‘कहां हम कहां तुम’ के लिए दीपिका लुक कॉपी किया। दीपिका ने शादी के बाद एक फंक्शन के दौरान रेड साड़ी पहनी थी और उसके साथ व्हाइट नेकलेस कैरी किया था।

https://www.instagram.com/p/BzPqay_IjG3/?utm_source=ig_web_copy_link

 

https://www.instagram.com/p/BzONJpMh8hn/?utm_source=ig_web_copy_link

गौरतलब है कि दीपिका कक्कड़ का सीरियल ‘कहां हम कहां तुम’ हाल ही शुरू हुआ है और इस शो को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस सीरियल में दीपिका, सोनाक्षी का किरदार निभा रही हैं, जो एक टीवी एक्ट्रेस है। वहीं सीरियल में उनके साथ करण ग्रोवर है, जो एक सर्जन का किरदार निभा रहे हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।

COMMENT