कौन है दीपक राज ने जिसने ऑस्ट्रेलिया असेंबली में ‘भगवद् गीता’ पर हाथ रखकर शपथ ली?

Views : 3839  |  0 minutes read
chaltapurza.com

पिछले कुछ दशकों से ऑस्ट्रेलिया में परिवार समेत रह रहे भारतीय दीपक राज गुप्ता के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। ऑस्ट्रेलिया में कार धोने जैसे काम से शुरुआत करने वाले दीपक राज ने मंगलवार को भगवद् गीता पर हाथ रखकर ऑस्ट्रेलिया कैपिटल टेरेटरी (एसीटी) असेंबली में एमएलए पद की शपथ ली। एसीटी में पहले भारतीय-ऑस्ट्रेलियन विधायक दीपक राज गुप्ता 30 साल की उम्र में वर्ष 1989 में ऑस्ट्रेलिया गए थे। दशकों बाद भी दीपक के भीतर भारतीय संभ्यता और संस्कृति साफ दिखीं।

chaltapurza.com

पहले ही ले चुके थे गीता पर शपथ लेने का फैसला

एसीटी असेंबली सदस्य दीपक राज ने बताया कि मैंने भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने का फैसला पहले ही ले लिया था। ऑस्ट्रेलिया के सदन में बाइबल के जरिए शपथ ली जाती थी। मैंने अपनी इच्छा बताई तो असेंबली के अधिकारियों ने नियम का अध्ययन किया और पाया कि कोई सदस्य अन्य धर्म के ग्रंथ के साथ भी शपथ ले सकता है। किसी तरह की पाबंदी नहीं होने के कारण मुझे गीत पर हाथ रखकर शपथ लेने की अनुमति मिल गई। मैं अपने साथ भगवद् गीता की एक प्रति लेकर सदन गया था।’ बता दें, उन्होंने बाद में भगवद् गीता को असेंबली को बतौर सोविनियर के तौर पर गिफ्ट कर दीं।

chaltapurza.com

कार धोने से लेकर रेस्टारेंट तक में काम किया

दीपक राज गुप्ता के भाई कर्नल अनिल राज ने बताया कि उनके भाई दीपक ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर काफी संघर्ष किया। उन्होंने वहां कार धोने से लेकर रेस्टारेंट तक में भी काम किया। काम करने के साथ ही वह पढ़ाई भी करते रहे। वर्ष 1991 में दीपक को ऑस्ट्रेलिया में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की जॉब मिल गई थी। इसके बाद उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस में एग्जीक्यूटिव अफसर की सरकारी नौकरी की।

chaltapurza.com
भारतीय संस्कृति को करते रहे हैं प्रमोट

अनिल राज ने बताया कि उनके भाई दीपक राज गुप्ता ऑस्ट्रेलिया में रहकर भी भारतीय संस्कार और संस्कृति को कभी नहीं भूले। उन्होंने भारतीय संस्कृति को प्रमोट करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करवाए हैं। दीपक ने कई मंदिर और गुरुद्वारा बनाने मेंं आर्थिक सहयोग दिया। वर्ष 2006 से 2016 तक दीपक ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष रहे। बता दें, यह ऑस्ट्रेलिया की नेशनल ऑर्गेनाइजेशन है, जिसका मकसद दोनों देशों में व्यापार को बढ़ाना देना है।

उन्नाव रेप पीड़िता के लिए न्याय मांग रही जया बच्चन का फोटो वायरल, लोगों ने पूछा ये कैसा प्रदर्शन?

दीपक ने कैनबरा में भारत के विभिन्न त्यौहार बड़े सेलिब्रेशन के तौर पर मनाए, जिसमें वहां के मंत्रियों को बुलाया गया ताकि भारत की संस्कृति से लोगों को रूबरू कराया जा सके। इसके बाद दीपक राज गुप्ता को मल्टी-कल्चर एडवोकेट और एक्सीलेंस कम्युनिटी सर्विस अवॉर्ड से सम्मानिक किया गया।

COMMENT