Dance करते हुए ट्रैफिेक कंट्रोल करती है ये लडकी, वीडियो हुआ वायरल

Views : 6486  |  0 minutes read

एक लड़की आजकल ट्रैफिक सिग्नल पर नाचती हुई नजर आती है। शुभी जैन डांस करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल करती है। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला इंदौर का है। इंदौर में आजकल एमबीए स्टूडेंट शुभी ट्रैफिक सुधार के लिए इंटरर्नशिप करने आई हैं।

शुभी जैन का ये वीडियो इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने ​अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। लड़की का ये अंदाज काफी लोगों को पसंद आ रहा है। ये वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर शुभी जैन का वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी वरुण कपूर ने उन्हें सम्मानित किया। शुभी ने बताया कि वह यातायात जागरूकता अभियान से जुड़कर न सिर्फ लोगों को जागरूक कर रहीं हैं, बल्कि अपने साथी व परिवार के लोगों को भी इसी तरह ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए जागरूक करती हैं।

यहां देखें वीडियो…

 

COMMENT