लहसुन का अधिक सेवन करने से आपको हो सकते हैं ये नुकसान

Views : 1637  |  3 minutes read
Disadvantages-of-Garlic

भारत में ज्यादातर घरों में लहसुन का खाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह न केवल हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। लहसुन (Garlic) में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से इसे ‘प्राकृतिक एंटीबायोटिक’ भी कहा जाता है। इसमें कई कई सारे गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लहसुन का सेवन दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसे जोखिम को कम करने में सहायक है। हालांकि, इसके अधिक सेवन से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में जानिए इसके अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में…

कई लोगों को हो सकती है एलर्जी की समस्या

लहसुन में सल्फर मौजूदगी से कई लोगों को समस्या हो सकती है। इससे कई लोगों को एलर्जी हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को लहसुन के सेवन से एलर्जी जैसा महसूस हो या जो इससे एलर्जिक हों, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

शरीर के साथ-साथ मुंह से आ सकती है दुर्गंध

अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से शरीर के साथ-साथ मुंह से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञ का कहना है कि किसी भी गर्भवती महिलाओं को लहसुन के पूरक या सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

Disadvantages-of-Garlic

ये समस्याएं भी हो सकती हैं लहसुन के इस्तेमाल से

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कई अध्ययन के आधार पर कहना है कि लहसुन के अधिक सेवन से गैस, पेट फूलना, पेट खराब, ब्लोटिंग, गंदी सांस और शरीर से गंध आने जैसी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यदि आप भी किसी पाचन संबंधी समस्या से ग्रसित हैं, तो लहसुन का बहुत ही सावधानी के साथ उपयोग करें।

गार्लिक के फायदे भी जान लीजिए…

हम ने अब तक अधिक लहसुन के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जाना, लेकिन अब इसके कुछ फायदों के बारे में भी जान लेते हैं। लहसुन को पाचन तंत्र के लिए सबसे फायदेमंद खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। यह फंगल इंफेक्शन से लड़ने में हमारी बॉडी की मदद करता है और साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को भी बढ़ाता है। गठिया के दर्द को कम करने और हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) को नियंत्रित करने में भी इसको काफ़ी कारगर माना जाता है।

Read: शरीर में कमजोरी को दूर करने का काम करता है खजूर, सेवन के हैं अनेक फायदे

COMMENT