Chhath Puja Songs 2019: लोक-आस्था के महापर्व छठ पूजा पर सुनें ये बेहतरीन गीत..

Views : 5857  |  0 minutes read

छठ महापर्व की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार को देशभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व सूर्य देव की अराधना का होता है। इसकी शुरुआत हर साल कार्तिक शुक्ल की चतुर्थी से होती है। इस पर्व को खासकर उत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में मनाया जाता है। छठ के दूसरे दिन खरना होता है। इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और शाम को भोजन ग्रहण किया जाता है। उसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है। इस मौके पर छठ मैया के गाने भी खूब बजाए जाते है। आस्था के इस महापर्व पर हम आपके लिए लेकर आए है छठ पूजा पर बेहतरीन गीत।

 

COMMENT