सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, बॉलीवुड के कई स्टार्स की रहीं मैनेजर

Views : 6737  |  3 minutes read
Disha-Salian-Celebrity-Manager

बॉलीवुड सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान ने सोमवार रात मुंबई के मलाड में एक अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के दिन वह मलाड में एक बिल्डिंग में थीं। दिशा के आत्महत्या करने की वजह अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आई है। लेकिन, इस घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जो जांच पड़ताल कर रही है, उससे शक की सुई दिशा के मंगेतर रोहन राय की तरफ घूम रही है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन दिशा सालियान के करीबी रोहन को इस घटना का जिम्मेदार मानते हैं।

Disha-Salian-Celebrity-Manager

ऐश्वर्या राय, सुशांत जैसे स्टार्स की रही चुकी थीं मैनेजर

सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान बॉलीवुड सेलिब्रिटी सुशांत सिंह राजपूत, ऐश्वर्या राय बच्चन, वरुण शर्मा और भारती सिंह समेत कई अन्य सितारों की मैनेजर रह चुकी थीं। उनके निधन की ख़बर सुनकर बॉलीवुड स्टार्स को भी यकीन नहीं आ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, भारती सिंह समेत अन्य स्टार्स ने भी दिशा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

रोहन राय के साथ छह साल से थीं रिलेशनशिप

मॉडल और एक्टर रोहन राय और सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान पिछले छह साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, हाल ही में लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद दिशा अपने घर नायगांव से रोहन के साथ मलाड में शिफ्ट हुई थीं। हालांकि, दिशा और रोहन के रिश्ते में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पुलिस की जांच में ये बातें सामने आई हैं कि रोहन की दो टीवी एक्ट्रेस के साथ दोस्ती दिशा को रास नहीं आ रही थी। दोनों के बीच इस बात को लेकर कई बार बहस भी होती रहती थी। शादी में देरी की वजह भी यही मानी जा रही है।

भारतीय सेना की छवि धूमिल करने के आरोप में एकता कपूर समेत 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज़

घटना वाली रात का ये है पूरा घटनाक्रम

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, जिस रात दिशा सालियान ने अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या की, उस रात उनके घर में एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें टीवी के कुछ कलाकार भी आए हुए थे। उसी रात पार्टी में मौजूद आठ से 10 लोगों ने दिशा और रोहन के बीच लड़ाई के बारे में भी सुना। उसके बाद दिशा ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। अचानक से सभी लोगों ने छत से एक आवाज सुनी और नीचे देखा तो दिशा सालियान खून में लथपथ पड़ी हुई थीं। मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में दिशा को बोरीवली के शताब्दी अस्पताल में ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

COMMENT