बुलंदशहर : जहां हिंसा भड़की वहां जुटे हैं दुनियाभर के 10 लाख मुसलमान..जानिए क्यों

Views : 3918  |  0 minutes read

यूपी के बुलंदशहर में आज अचानक हिंदुवादी संगठनों ने हिंसात्मक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यहां एक बूचड़खाने में गोकशी की जा रही है जिनके अवशेष खेतों से बरामद किए गए हैं। गोवंश मिलने से नाराज लोगों की भीड़ थाने का घेराव करने पहुंच गई बाद में ये लोग हिंसक हो गए जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

इससे पहले बुलंदशहर में दुनियाभर से 10 लाख मुसलमानों के जमा होने के भी दावे किए जा रहे हैं। यहां 1 से 3 दिसंबर तक तबलीग इज्तिमा का आयोजन होगा जिसमें मुस्लिम धर्मगुरू हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सुन्नी मुसलमानों द्वारा इस्लामी प्रचार प्रसार के कार्यक्रम तबलीग इज्तिमा जमात में मुसलमान कई गांवो कस्बों और शहरों में बसे मुसलमानों को मस्जिदों में नमाज पढ़ने आने का पैगाम देते हैं।

इस दौरान दुआओं का दौर भी चलता है और आपसी मेलजोल को बढ़ाने के लिए दूसरे मुल्कों से आए मुसलमान यहां के मुसलमानों से एक जगह पर मिलते हैं। फिलहाल बुलंदशहर में भड़की हिंसा को देखते हुए प्रशासन से इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए हुए हैं।

COMMENT