दरवाजे पर दूल्हे को देखते ही बेहोश हो गई दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात !

Views : 6102  |  0 minutes read

किसी भी माता-पिता के लिए अपनी बेटी की धूमधाम से शादी करना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा काम होता है। शादी से पहले जहां दूल्हा और दुल्हन दोनों के घरों की हलचल परवान पर होती है वहीं शादी वाले दिन बारात के आने के इंतजार में दुल्हन के घर की रौनक अपने चरम पर होती है। लेकिन…

यूपी के कन्नौज जिले में सौरिख के नगला भारा गांव की रहने वाली रजनी के दरवाजे पर आई बारात उसको जिंदगी भर याद रहेगी। जी हां, रजनी की शादी उदारा गांव के रहने वाले ब्रह्मादीन के बेटे सुनील के साथ तय हुई।

प्रतीकात्मक फोटो

सुनील की बारात जब रजनी के घर आई तो दरवाजे पर होने वाली द्वाराचार की रस्म के दौरान दूल्हे को देख हर किसी के होश उड़ गए और रजनी खुद बेहोश हो गिर पड़ी।

जब होश में आई तो शादी करने से मना कर दिया, पूरी रात की समझाइस के बाद भी रजनी ने शादी के लिए हां नहीं की, आखिरकार सुबह बारात खाली हाथ लौट गई।

ऐसा क्या हुआ ?

दरअसल 13 मई की शाम जब बैंडबाजे और नाचते गाते लोगों के साथ सुनील की बारात रजनी के गांव पहुंची तो सभी ने उनका शानदार स्वागत किया। लेकिन जब द्वारचार के लिए दूल्हे को दरवाजे पर बुलाया गया, तो वो ठीक से चलने की हालत में नहीं था। दोस्तों के पकड़कर लाने के बाद भी वह ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था।

प्रतीकात्मक फोटो

काफी मशक्कत के बाद उसे द्वारचार के लिए बिठाया तो नशे में धुत दूल्हा गाली गलौच करने लगा। यह नजारा जब दूल्हन ने अपनी आंखों से देखा तो वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी।

पूरी रात माफी और समझाइस का दौर चला लेकिन रजनी ने शराबी दूल्हे से शादी करने की हामी नहीं भरी। सुबह दूल्हे के परिवार वालों ने माफी मांगी और बारात बिना दुल्हन लिए अपने गांव वापस लौट गई।

COMMENT