बॉलीवुड के ऐसे कपल जो ब्रेकअप या तलाक के बाद भी दोस्त बने रहे

Views : 3796  |  5 min read

हर किसी के हिस्से मुकम्मल इश्क़ नहीं होता। फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो यहां आए दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते है। लेकिन रिश्तों का टूटना और बनना उनकी जिंदगी के हिस्से की तरह होता है। कुछ सेलिब्रिटी ऐसे है जो रिश्ता टूटने के बाद कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने चलो दोस्त बना जाए की धारणा स्वीकारी। तो आइए कुछ ऐसी ही जोड़ियों पर डालें एक नजर जो पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर फिर ब्रेकअप को लेकर और अब अपनी दोस्ती को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

अरबाज खान मलाइका अरोड़ा

एक वक्त था जब अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी को मिसाल के तौर पर माना जाता था। लेकिन दोनों ने साल 2017 में  19 साल की शादी को खत्म कर दिया। दोनों के एक बेटा अरहान खान है। अलग होने के बाद दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों को अक्सर अपने बेटे के साथ स्पॉट भी किया जाता है। दोनों इस रिश्ते को दोस्ती में बदलकर आगे भी बढ़  चुके हैं। जहां मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं वहीं अरबाज खान भी जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन- सुजैन खान

ऋतिक और सुजैन का अलग होने की खबर ने सभी को चौंका दिया था। इस जोड़ी ने शादी के करीब 13 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। तलाक के बाद भी दोनों ने अपनी दोस्ती को कायम रखा। दोनों ही अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते है।

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर

इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। इनका प्यार  2008 में आई फिल्म बचना ऐ हसीनों के सेट पर खिला, लेकिन एक साल के भीतर ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक बदसूरत ब्रेक-अप के बावजूद, दीपिका और रणबीर अच्छे दोस्त बने हुए हैं और रिश्ता टूटने के बाद दोनों ने एक, दो फिल्मों में काम भी किया है। दीपिका ने खुशी से रणवीर सिंह से शादी कर ली है, जबकि रणबीर कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट से फिर से प्यार किया है।

सलमान खान-कैटरीना कैफ

फिल्मो से ज्यादा सलमान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहे। उनके लव लाइफ भी बेहद विवादित रही है। उनकी जिंदगी में कई लड़कियां आईं और गई मगर कैटरीना के साथ उनकी ट्यूनिंग आज भी कायम है। कैटरीना को बॉलीवुड में लाने का श्रेय सलमान को जाता है। कई फिल्मों में साथ काम करने के चलते दोनों रिलेशनशिप में भी आए मगर कुछ समय बाद ही दोनों अलग भी हो गये। अलग होने के बाद भी दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ कई बार स्पॉट किये जाते हैं।

 

COMMENT