पुष्कर मेले का आकर्षण बना 15 करोड़ का भीम भैंसा, जानिए इसकी डाइट के बारे में

Views : 6072  |  0 minutes read

राजस्थान का पुष्कर मेला वैसे तो दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसमें भाग लेने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। यहां का प्रमुख आकर्षण ऊंट की सजावट होती है, लेकिन इस बार यहां के पशु मेले का आकर्षण है एक भैंसा। जिसका नाम है भीम।

जैसा नाम वैसा ही उसका आकार और उसकी खुराक है। यही नहीं इसकी कीमत जानकर आप चौक जाएंगे। इसकी कीमत करीब 15 करोड़ बताई जा रही है। इसकी उम्र अभी 6 साल की है और इसकी कद काठी काफी मजबूत है।

भैंसे भीम का मालिक जवाहर लाल जांगिड़ है। वह अपने बेटे अरविंद जांगिड़ के साथ इसे जोधपुर से पुष्कर मेले में लाए हैं। उन्होंने बताया कि यह मुर्रा नस्ल का भैंसा है और इसका वजन करीब 1300 किलोग्राम है।

ये है भैंसे की डाइट

भैंसे के मालिक ने उसके खाने—पीने के बार में बताया कि इसका हर महीने का खर्च करीब 1.25 लाख रुपए तक आता है। इसकी डाइट सुनकर आपको भी शायद विश्वास न हो। यह रोजाना एक किलो घी, लगभग आधा किलो मक्खन, शहद, 25 लीटर दूध, काजू-बादाम और भी बहुत कुछ खाता है। इसके खाने के अलावा इसकी मालिश के लिए एक किलोग्राम सरसों का तेल चाहिए होता है।

जांगिड़ ने बताया कि उन्होंने बताया कि इसकी सार संभाल के लिए चार लोग रखे गए हैं। अभी इसकी उम्र 6 साल है। यह अपनी हम उम्र के अन्य भैंसों से कद—काठी में काफी अच्छा है। इसकी ऊंचाई करीब 6 फीट और लंबाई 14 फीट है।

देश में मुर्रा नस्ल के संरक्षण और संवर्धन है उद्देश्य

मालिक के बेटे अरविंद ने बताया कि वह मेले में भैंसे को बेचने के मकसद से नहीं आए हैं बल्कि मुर्रा नस्ल के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से वह यहां आए हैं। इससे पहले इसे पिछले साल पुष्कर मेले में पहली बार लाया गया था। इसके बाद से ही कई मेलों में आयोजित पशु प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया और पुरस्कार जीते हैं। मेले में उन्होंने पहली बार इच्छुक पशुपालकों को भीम का सीमन भी उपलब्ध करवा रहे हैं। मुर्रा नस्ल के इस भैंसे के सीमन की देश में बड़ी मांग है।

COMMENT