‘भाई तू बस लैंड करा दे’, आसमान में लटके शख्स का वीडियो सुपर वायरल, मीम्स हुए पॉपुलर

Views : 10773  |  0 minutes read

अगर आपने भी किसी हिल स्टेशन पर जाकर पैराग्लाइडिंग की है तो आप इस बंदे का दर्द समझ सकते हैं। एडवेंचर के नाम पर इस बंदे की लग गई। यूपी के बांदा में रहने वाला शख्स विपिन साहू पहली बार अपने दोस्तों के साथ मनाली गया। वहां दोस्तों के कहने पर ये पैराग्लाइंडिग करने तो चला गया मगर उसके बाद में जो कुछ हुआ वो जबरदस्त वायरल हो गया।

ये वीडियो देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे

विपिन साहू ​सेल्फी स्टिक लेकर पैराग्लाइडिंग करने गया था। अपनी फ्लाइट के दौरान उसने करीब 6 मिनट का वीडियो बनाया। ये वीडियो इतना मजेदार है कि हंस-हंसकर आप लोट-पोट हो जाएंगे। विपिन को उंचाई से कितना डर लगता है वो ये वीडियो देखकर समझ आ जाएगा।

पैराग्लाइडिंग शुरू होते ही विपिन ने अपना मोबाइल कैमरा शुरू कर लिया। जैसे ही उसने देखा कि वो आसमान में हैं, उसका डर बढ़ता चला गया। विपिन चिल्लाने लगा, भाई तू जल्दी से मुझे लैंड करा दे। पैराग्लाइडिंग पर अपने ड्राइवर के सामने वो गिडगिडाने लगा।

‘भाई 100-200 रूपये ज्यादा ले ले मगर जल्दी लैंड करवा दे’

विपिन बोलता रहा कि चाहे 100-200 रूपये ज्यादा ले लेना मगर भाई तो लैंड करवा दे। थोडी देर बाद इस बंदे के मुंह से खुद के लिए भी गालियां निकलते लगी। विपिन को पैराग्लाइडिंग करवाने वाला ड्राइवर तक उसकी हरकतों से तौब्बा कर गया। बहुत मुश्किल से जाकर कहीं लैंडिंग हुई। इस वीडियो को लाखों लोग शेयर कर चुके हैं। साथ ही इसको लेकर सोशल मीडिया में बहुत से मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

COMMENT