डूब रहा है इटली का ये खूबसूरत शहर लेकिन लोगों का ये जज्बा पूरी दुनिया में बना चर्चा का विषय

Views : 4721  |  0 minutes read

दुनियाभर के पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण स्थान इटली का एक शहर कुदरत की बड़ी मार झेल रहा है। शहर का तीन चौथाई हिस्सा पानी में पूरी तरह डूब चुका है बावजूद इसके यहां के रहने वालों का जिंदगी जीने का जज्बा पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद खास माने जाने वाले इटली के वेनिस शहर में हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है जिससे ये शहर पूरी तरह से पानी की जद में आ गया है। इस आपदा के क्षण में भी यहां के लोगों ने गत मंगलवार को मैराथन दौड़ में भाग लिया। प्रशासन द्वारा यहां हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था लेकिन फिर भी मैराथन में भाग लेने वालों का हौंसला कम नहीं हुआ और घुटनों से भी उपर तक बहते पानी में उन्होनें दौड़ लगाई। ये मैराथन प्रतियोगिता पहले से ही प्रस्तावित थी मगर तेज बारिश और हाई टाइड से पूरा शहर ही जलमग्न हो गया। स्थिती ये है कि यहां के सभी टूरिस्ट स्पॉट्स को बंद कर दिया गया है जिससे यहां के पर्यटन व्यपार को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

मैराथन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें पुरूष वर्ग के अंर्तगत इथोपिया के मेकुआंत गेब्रे ने 2 घंटे 13 मिनट और 22 सैकंड में रेस पूरी और प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में केन्य की एंजेला तनुई ने दो घंटे 31 मिनट और 30 सैकंड में मैराथन पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।

 

                                                                   पानी पर दौड़ लगाते जांबाज एथलीट                                                         
COMMENT