चांद की सड़कों पर घूमता नजर आया ‘अंतरिक्ष यात्री’, वीडियो हुआ वॉयरल!

Views : 3578  |  0 minutes read

चांद की सड़कों पर भी वैसी ही ऊबड़-खाबड़ सड़के हैं जैसी भारत में है। चंद्रयान-2 से पहले ही एक अं​तरिक्ष यात्री चांद की सड़कों पर घूमता नजर आया। अंतरिक्ष यात्री के कपड़े पहने एक व्यक्ति गड्ढों वाली सड़क पर मूनवॉक करता नजर आया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये चांद नहीं इंडिया है भाई

इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे। इसको देखकर ऐसा ही लग रहा है कि ये अंतरिक्ष यात्री चांद की सड़कों पर घूम रहा है। मगर ये वीडियो भारत की बदहाल सड़कों पर एक कटाक्ष है। बेंगलुरु के मशहूर आर्टिस्ट बादल नानजुंदास्वामी ने ये वीडियो बनाया है। अपने इस वीडियो में वो एस्ट्रोनॉट की ड्रेस पहनकर बेंगलुरु की बदहाल सड़कों की सच्चाई बता रहे हैं। आर्टिस्ट बादल ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया और उसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

जब बेंगलुरु की सड़कों पर नजर आया अंतरिक्ष यात्री

कर्नाटक के कलाकार बादल नानजुंदास्वामी को आम लोगों की समस्याएं और आवाज उठाने के लिए ही जाना जाता है। वो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इस वीडियो के बाद वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के यशवंतपुर में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने सड़क पर एक अंतरिक्ष यात्री को चलते देखा। रात के अंधेरे में इस अंतरिक्ष यात्री को चलते देखकर ऐसा लग रहा था, मानो वह वास्‍तव में चांद की ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर चल रहा हो।

बादल ने एक अभिनेता पूरनचंद की मदद ली, जिन्होंने इस वीडियो में अंतरिक्ष यात्री के रूप में काम किया। बादल नानजुंदास्‍वामी कहते हैं कि मैंने शहर में कई गड्ढे वाली सड़कें देखी हैं, लेकिन इस सड़क की हालत सबसे खराब है। इसे देखकर मैंने इस सड़क को चंद्रमा की सतह और उस पर बने विशाल गड्ढों में बनाने का फैसला किया है।”

COMMENT