अब किसी से कुछ नहीं छुपाना चाहते मलाइका-अर्जुन, पब्लिक करेंगे अपना रिलेशन

Views : 5293  |  0 minutes read
Arjun malaika

लगता है इन दिनों बॉलीवुड में प्यार का मौसम छाया हुआ है। एक ओर जहां कुछ सेलेब्रिटीज की शादी की खबरें परवान पर हैं, तो दूसरी ओर कुछ सेलेब्रिटीज अब खुलकर अपने रिश्ते को फैंस के सामने ला रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा की, जो अक्सर अपने कथित बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर के साथ नज़र आती हैं। लेकिन आज तक दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर कभी कुछ खुलकर नहीं कहा।

Arjun and malaika on IGT
Arjun and malaika on IGT

अरबाज़ खान के साथ तलाक के बाद मलाइका और अर्जु्न के लव अफेयर की चर्चा हर कहीं थी। अक्सर दोनों को साथ स्पॉट किया जाता था, फिर भी मीडिया और फैंस के सामने दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। वहीं अब सुनने में आ रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को सबके सामने लाने का फैसला कर लिया है। हाल ही में दोनों एक पार्टी से भी साथ में अर्जुन की कार से घर गए थे।

Arjun malaika
Arjun malaika

हाल ही अर्जुन एक रिऐल्टी शो में फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस दौरान भी दोनों के बीच का कनेक्शन साफ देखने को मिला था। तभी से अटकलें तेज हो गई हैं कि अब यह कपल अपना रिश्ता छिपाना नहीं चाहता है। रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज की गर्लफ्रेंड से जुड़ी खबरें आने के बाद अब मलाइका भी अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक करना चाहती हैं।

COMMENT