अप्सरा रेड्डी : कौन है महिला कांग्रेस की पहली ट्रांसजेंडर महासचिव

Views : 4638  |  0 minutes read

अप्सरा रेड्डी, कल तक यह नाम शायद आपने किसी ने नहीं सुना होगा लेकिन आज हर किसी की जुबां पर यह नाम छाया हुआ है। अप्सरा रेड्डी को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (AIMC) की नई राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है जो इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला बन गई हैं। रेड्डी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा सांसद और एआईएमसी अध्यक्ष सुष्मिता देव की उपस्थिति में नियुक्त किया।

अप्सरा रेड्डी : एक पत्रकार, एक्टिविस्ट और राजनेता के रूप में

रेड्डी भारत के सबसे प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर पत्रकारों और कार्यकर्ताओं में से एक हैं। सामाजिक सक्रियता उनके अंदर कॉलेज के समय से ही बढ़ गई थी। रेड्डी ने बच्चों के बलात्कार के हाई-प्रोफाइल मामलों को भी उठाया और तमिलनाडु के मीडिया में सनसनी मचा दी।

रेड्डी ने राजनीतिक पारी की शुरूआत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जॉइन करके की। लेकिन पार्टी में उनका कार्यकाल कम ही रहा क्योंकि उन्होंने एक महीने के भीतर ही पद यह कहकर छोड़ दिया कि “भाजपा में स्वतंत्र विचार वाले व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है।”

इसके बाद रेड्डी को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभाने की पेशकश की गई थी। वह तब तक उस भूमिका में बनी रही जब तक कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ मतभेद पैदा नहीं हो गए।

रेड्डी का हमेशा से यह कहना है कि उनको पाखंड और भेदभाव ने ही अन्याय के खिलाफ काम करने के लिए प्रेरित किया। भारत उन ताकतों द्वारा संचालित किया जा रहा है जो धार्मिक पहचान को कहीं अधिक महत्व देती है।

कांग्रेस में आने के बाद उनका मानना था कि कांग्रेस वास्तव में एक ऐसी पार्टी है जिसने भारत का निर्माण किया और हमेशा से अच्छी नीतियों और शासन के प्रति संवेदनशील और समावेशी दृष्टिकोण के साथ हमारी पीढ़ियों तक कायम रखा। राहुल गांधी जी ने महिलाओं, महिला केंद्रित घोषणापत्र लक्ष्यों में महिलाओं के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

नव नियुक्त महासचिव के रूप में भाजपा को निशाने पर लेते हुए बताते हुए, उन्होंने कहा, “मैं अपने अधिकारों से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने के लिए महिलाओं के लिए हमेशा काम करूंगी। आने वाले चुनाव में फासीवादी भाजपा तानाशाही के खिलाफ अभियान चलाऊंगी जो एक एजेंडे पर काम करते हैं।

वहीं अपने गृह राज्य तमिलनाडु के बारे में बताते हुए रेड्डी ने कहा “AIADMK सरकार भाजपा के हाथों में खेल रही है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के विरोध ने कई निर्दोष नागरिकों की हत्या को देखा गया। आठ-लेन राजमार्ग परियोजना किसानों का विस्थापन करेगी।

इसके अलावा रेड्डी ने महिलाओं को लेकर कहा कि “मैं महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में पूरे भारत में कांग्रेस महिला राज्य इकाई के साथ काम करूंगी, सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ूंगी, महिलाओं को उनके मानवाधिकारों का पता लगाने और महिला केंद्रित नीतियों के साथ कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को साकार करने में योगदान करूंगी।

COMMENT