आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी की तैयारी, अंबानी परिवार की दोनों बहुओं के बारे में जानें यहां

Views : 5093  |  0 minutes read

पिछले साल की शादी शादियों में मुकेश और नीता अम्बानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी शामिल थी। अंबानी परिवार ने बड़े धूम धाम से अपनी बेटी की शादी की थी। अब अंबानी परिवार के यहां एक बार फिर से शहनाईयां गुंजने वाली हैं। जी हां, अब मुकेश-नीता के बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी लेडी लव श्लोका मेहता से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की डेट तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन शादी से पहले होने वाली बैचलर पार्टी की खबरें आना शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि 23 से 26 फरवरी तक स्विटजरलैंड में बैचरल पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें कई खास मेहमान शामिल होंगे।

वहीं दूसरी ओर आकाश के छोटे भाई अनंत अंबानी भी एंगेज्ड हैं। वे राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आकाश की शादी के बाद अगले साल अनंत भी विवाह बंधन में बंध जाएंगे।
चलिए आपको अंबानी परिवार की दोनों भावी बहुओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

श्लोका मेहता


जन्म : 11 जुलाई 1990
पिता : रसेल मेहता, डायमंड व्यापारी
मां : मोना मेहता
सिबलिंग्स : दिव्या, विराज
एजुकेशन : बैचलर डिग्री इन एंथ्रोपोलॉजी, न्यूजर्सी
मास्टर्स इन लॉ, लंदन स्कूल आॅफ इकोनॉमिक्स
वर्क प्रोफाइल : फाउंडर आॅफ एन एनजीओ, डायरेक्टर एट रोजी ब्लू

बचपन के दोस्त हैं आकाश


मूलत: गुजरात की श्लोका और आकाश एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दरअसल श्लोका और आकाश, धीरुभाई अंबानी स्कूल में साथ ही पढ़ते थे। दोनो की दोस्ती धीरे—धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के अफेयर की चर्चा पिछले साल मार्च में शुरू हुई थी। तब दोनों की तरफ से रिलेशनशिप की खबरों पर मोहर लगी थी। इसके बाद ईशा की शादी के हर फंक्शन में श्लोका नज़र आई थी। इसके बाद से आकाश और श्लोका की शादी की खबरें तेज हो गई थी। बताया जा रहा है कि इन दिनों श्लोका अपनी मां के साथ शादी की शॉपिंग में बिजी हैं।

राधिका मर्चेंट


जन्म : 1994
पिता : वीरेन मर्चेंट, सीईओ—वाइस चेयरमैन, एंकर हेल्थकेयर
मां : शायला मर्चेंट, बिजनेस वुमन
सिस्टर : अंजलि मर्चेंट
एजुकेशन : बैचलर डिग्री इन पॉलिटिकल साइंस, न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी
वर्क प्रोफाइल : फैमिली बिजनेस

अनंत हैं उनकी लाइफ में खास


अनंत के साथ राधिका की लव लाइफ कैसे शुरू यह तो किसी को नहीं पता लेकिन दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को जानते हैं और यही कारण है कि दोनों अपने रिश्ते को एक स्टेप आगे ले जाने का सोच रहे हैं। राधिका भी ईशा की शादी के दौरान ही लाइम लाइट में आई थीं। एयरपोर्ट पर नीता अंबानी उनका हाथ पकड़कर घुम रही थीं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब राधिका अंबानी परिवार के सदस्य की तरह है। शादी के दौरान कई बार अनंत और राधिका को साथ देखा गया।

COMMENT