शोले में कालिया का रोल निभाने वाले एक्टर विजू खोटे का निधन, जानें उनके फेमस डायलॉग

Views : 8187  |  0 minutes read

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विजू खोटे का 30 सितंबर को मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिल्मी दुनिया के साथ उनके फैन्स भी काफी दुखी हैं।

बॉलीवुड में ‘या मालिक’ से किया था डेब्यू

विजू खोटे का जन्म 17 दिसंबर, 1941 को बॉम्बे प्रेसीडेंसी में हुआ था। उनका पूरा नाम विट्टल बापुरो खोटे है। विजू ने बॉलीवुड में एंट्री फिल्म ‘या मालिक’ से वर्ष 1964 में की थी। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच खूब प्रसिद्ध हुए। उन्होंने फिल्म शोले, कुर्बानी, कर्ज, नगीना, कयामत से कयामत तक और अंदाज अपना अपना जैसी सफल फिल्मों में काम किया।

वह लगातार बॉलीवुड से जुड़े रहे थे। हाल के कुछ वर्षों में विजू ने अजब प्रेम की गजब कहानी (2009), गोलमाल 3 (2010) और अतिथि तुम कब जाओगे जैसी फिल्मों में रोल किया था।

फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन पर ‘जबान संभालके’ (1993) में निभाए रोल से उन्हें काफी मशहूर कर दिया था। यह नाटक ब्रिटिश शो माइंड योर लैंग्वेज पर आधारित था। विजू को आखिरी बार वर्ष 2018 में ‘जाने क्यूं दें यारों’ में देखा गया था। उन्होंने वर्षों तक मराठी थिएटर में भी काम किया है।

ये हैं उनके फेमस डायलॉग

उन्होंने हिंदी सिनेमा और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। विजू खोटे भारतीय सिनेमा में बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ में निभाए छोटे से रोल कालिया के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म में वह गब्बर के गुर्गे का रोल निभाता है। इस फिल्म उनके फेमस डायलॉग ‘सरदार मैंने आपका नमक खाया है’ बोला था। वहीं फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के रॉबर्ट का अभिनय किया जिसका डायलॉग ‘ गलती से मिस्टेक हो गया’ काफी चर्चित रहा है। बता दें कि विजू खोटे दिग्गज अभिनेत्री शुभा खोटे और दुर्गा खोटे के भाई थे।

COMMENT