महात्मा गांधी पर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती ग्रामीण बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल, देखें..

Views : 5052  |  3 minutes read
Woman-Viral-Video

सोशल मीडिया के इस जमाने में अपनी ख़ास वीडियो की वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खूब पॉपुलर हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर सफेद शर्ट और लाल लुगड़ी पहने हरियाणा की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह फर्राटेदार अंग्रेजी में महात्मा गांधी के बारे में बोलते हुए दिख रही हैं। अंत में वह अपना नाम भागवनी देवी बताती है। मीडिया जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला हरियाणा से है।

वीडियो में ग्रामीण बुजुर्ग महिला कह रही हैं, ‘महात्मा गांधी दुनिया में महातम इंसान थे। वह बहुत साधारण आदमी थे, साधारण भोजन करते थे। वह बकरी का दूध पीते थे। हिंदू और मुसलमान दोनों से प्यार करते थे और राष्ट्र के पिता हैं। उनकी समाधि राजघाट में है।’

आईपीएस अधिकारी बोथरा ने शेयर किया वीडियो

ग्रामीण बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो को आईपीएस अफसर अरुण बोथरा ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। उन्होंने यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह देखना दिलचस्प होगा कि शशि थरूर (अंग्रेजी के विद्वान एवं कांग्रेस नेता) इन्हें कितने अंक देते हैं।’ बता दें, कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी हाई अंग्रेजी के लिए भारत में ख़ासे चर्चित हैं। थरूर यूपीए की मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, लाखों लोगों ने देखा

हरियाणा की ग्रामीण बुजुर्ग महिला का यह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स भी हरियाणवी दादी के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 3.71 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो को 17.5 हजार से ज्यादा लाइक्स और करीब 3500 से ज्यादा बार रि-ट्वीट किया गया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिर में शशि थरूर के लिए प्रतियोगिता और कठिन होने वाली है।’

Video: अजगर के पेट से डॉक्टर्स ने यूं निकाला तौलिया, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

 

COMMENT