भाई की बारात में जमकर नाचीं कपूर बहनें, तैमूर भी आया झूमते नजर…देखें

Views : 6697  |  5 min. read

सोमवार की शाम कपूर परिवार के लिए एक सितारों से भरी शाम थी। राज कपूर की बेटी रीमा कपूर के बेटे अरमान जैन ने मुंबई में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के संग सात फेरे लिए। शादी के जश्न  में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।

https://www.instagram.com/p/B8HAuFKFCKx/

अरमान की चचेरी बहन करिश्मा कपूर इस पूरी शादी में लाइमलाइट में बनी रही। करिश्मा कपूर इस पूरी शादी में ऐसी लग रही थीं जैसे उन्होंने शादी समारोह की जिम्मेदारी संभाली हो। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें और वीडियो अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। जिनमें करिश्मा अपनी बहन करीना और दुल्हे राजा अरमान के साथ दिखाई दी।

https://www.instagram.com/p/B8G3ReqB3nX/

शादी में करीना करिश्मा सैफ और तैमूर झूमते हुए नजर आए। भले ही करीना शादी के बाकी फंक्शन्स का हिस्सा ना बनी मगर बारात में करीना ने अपनी प्रेजेंस से सभी का दिल जीत लिया।

https://www.instagram.com/p/B8GtM8chSSI/

कपूर सिस्टर अपने भाई की शादी में फूल मस्ती और जमकर थिरकती नजर आईं। तैमूर भी इस मौके पर मस्ती करते नजर आए। इस जश्न के माहौल में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी शामिल हुए।

https://www.instagram.com/p/B8Hk3PIgvmr/

करिश्मा कपूर की बेटी समैरा भी अपनी मां के साथ पिंक ड्रेस में शादी में पहुंचीं।

https://www.instagram.com/p/B8H3LpSApjD/

शादी में अन्य चर्चित चेहरों में पत्नी भावना और बेटी अनन्या के साथ चंकी पांडे शामिल थे। ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ क्लीन शेव अभिषेक बच्चन पहुंचे।

https://www.instagram.com/p/B8HUhi3n7mP/

वहीं संजय कपूर को पत्नी महीप और उनकी बेटी शनाया के साथ देखा गया था।

https://www.instagram.com/p/B8G-iveHEBh/

जहां सलमान खान खुद अरमान-अनीसा की शादी में शामिल नहीं हुए थे, वहीं भाई सोहेल खान और अरबाज खान ने बाकी परिवार के साथ शादी में शिरकत की।

https://www.instagram.com/p/B8HGQNJAtFs/

नील नितिन मुकेश अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे।

https://www.instagram.com/p/B8Hb3CvA08T/

 

COMMENT