रक्षाबंधन से पहले एक भाई ने बनाई स्मार्ट चूड़ी, बहन को छूने वाले लगेगा करंट

Views : 6264  |  0 minutes read

राखी से पहले ही एक भाई ने देश की सभी बहनों को सुरक्षित करने के लिए एक स्मार्ट चूड़ी बनाई है। हैदराबाद में रहने वाले 23 साल के गडी हरीश ने महिलाओं के लिए स्मार्ट चूड़ी बनाई ​है। जिस भी महिला या लड़की ने अपने हाथ में ये स्मार्ट चूड़ी पहनी होगी वो छेड़छाड़ करने वाले बदमाश को सबक सिखा सकेगी। स्मार्ट चूड़ी महिला का लोकेशन तो ट्रैक करेगी ही साथ ही सुरक्षा भी करेगी।

कोई नहीं पकड़ सकेगा लड़की की कलाई

इस स्मार्ट चूड़ी में बहुत से कमाल के फीचर्स हैं। अगर ​महिला को इस बार का अंदेशा होगा कि कोई अनजान आदमी उसका पीछा कर रहा है तो ये चूड़ी उसकी मदद करेगी। इस चूड़ी के जरिए महिला संकट के समय नजदीक के पुलिस स्टेशन के साथ ही अपने परिवारजनों को मैसेज कर सकती है। महिला की लाइव लोकेशन भी उसके घरवाले और पुलिस वाले जान सकेंगे। बस इसके लिए उसे चूड़ी को एक एंगल पर घूमाना होगा। जैसे ही कोई बदमाश लड़की का हाथ पकड़ेगा इस चूड़ी का सेल्फ सिक्योरिटी सिस्टम एक्टिवेट हो जाएगा। उस समय चूड़ी हाथ पकड़ने वाले को जोर का झटका भी देगी।

दो दोस्तों ने मिलकर बनाई ये स्मार्ट चूड़ी

ये सुरक्षा डिवाइस स्मार्ट चूड़ी हरीश और उसके दोस्त साई तेजा ने बनाया है। हरीश ने बताया कि अभी तक महिला सुरक्षा को लेकर बाजार में जो कुछ भी अवेलेबल है ये उन सभी से बेहतर है। स्मार्ट बैंगल महिला को सुरक्षा का पूरा अहसास कराती है।

हरीश ने बताया, सेल्फ सिक्युरिटी बैंगल बनाने का मुख्य मकसद महिला को सुरक्षा मुहैया कराना है। आज कल रेप, गुमशुदगी और महिला से छेड़खानी के अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे रोकने में यह चूड़ी मदद करेगी। अब हम सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि वह इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाए और महिलाओं को सुरक्षा दे।

COMMENT