दीपिका के बाद अब आलिया बनवाएंगी रणबीर के लिए टैटू!

Views : 6590  |  0 minutes read

इन दिनों आलिया भट्ट अपने यू ट्यूब चैनल पर खुद की फैन फोलोइंग बढ़ाने पर जुटी हैं। आलिया ने कुछ ही दिनों पहले अपना यू-ट्यूब चैनल लॉन्च किया हैं। अब वो खुद से जुड़ी सारी पर्सनल जान​कारियां इस चैनल के माध्यम से ही देती हैं। एक वीडियो में आलिया ने बताया कि वो अपनी बॉडी पर एक टैटू बनाना चाहती हैं। इस टैटू का कने​क्शन रणबीर कपूर से होगा।

फ्रेंडशिप डे पर आलिया ने शेयर किया वीडियो

आलिया भट्ट ने फ्रेंडशिप डे के दिन अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन के ​साथ एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कई खास बातें शेयर की। इसी वीडियो में आलिया ने बताया कि वो नंबर 8 का एक टैटू बनवाना चाहती हैं। रणबीर कपूर की फुटबॉल जर्सी का नंबर भी 8 ही है। आलिया भट्ट ने भी करीब एक साल पहले 8 नंबर वाली ये जर्सी पहनकर फोटो शेयर की थी। अपनी इस फोटो को आलिया ने कैप्शन दिया था, “to infinity & beyond”.

https://www.instagram.com/p/BmxkhRJn-ev/?utm_source=ig_web_copy_link

आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशन में थे। उस टाइम दीपिका ने अपनी गर्दन पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू बनवाया था। उन्होने अपनी गर्दन पर आरके गुदवाया था। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी करने से पहले ही इस टैटू को हटवा भी लिया।

आलिया चाहती है दो बच्चे

अपनी फ्रेंड आकांक्षा रंजन के साथ शूट किए वीडियो में आलिया ने अपनी कई पर्सनल बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि वो चाहती हैं कि उनके दो बच्चे हों। उनको दोनों लड़के चाहिए। आलिया जल्‍द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्‍म ब्रह्मास्‍त्र में भी नजर आएंगी। ब्रह्मास्‍त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। आलिया और रणबीर के फैन्स को बड़े पर्दे पर इस जोड़ी को देखने का बेसब्री से इंतजार है।

COMMENT