‘जिफपॉम’ जितना क्युट है उतना ही महंगा भी, किसी सेलेब से कम नहीं है ये डॉग

Views : 7228  |  0 minutes read

जब फेम मिलना शुरू होती है तो फिर उसकी इंतहा नहीं होती। पूरी दुनिया के लोग इतना प्यार देते हैं कि जिंदगी खुशनुमा हो जाती है। शायद यही कारण है कि लोगों के दिलों में फेमस होने की चाह होती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फेम सिर्फ इंसानों को ही मिलती है। फेम जानवरों को भी मिलती है। ऐसे ही एक सेलेब के बारे में हम अब आपको बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं क्यूट डॉग ‘जिफपॉम’ की। जी हां, यह यह ऐसा डॉग है जिसके फैन पूरी दुनिया में हैं। इस डॉग के बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही इस पोमेरेनियन डॉग के 90 लाख फॉलोवर्स हैं।

https://www.instagram.com/p/B0l5m7iFyic/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BzqhI5flVSC/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BzV6qEiFY3N/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि जिफपॉम को कई सेलेब्स फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर इस पोमेरेनियन को सुपरवुमन (लिली सिंह) और डैनियन जोनस जैसे सेलेब्रिटीज़ फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, जिफपॉम का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो पैरों में चलने वाला सबसे तेज़ जानवरों में शामिल है। जिफपॉम अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी के म्यूज़िक वीडियो में भी आ चुका है। वॉलमार्ट में जिफपॉम के टॉयज़ बिकते हैं।

https://www.instagram.com/p/By-5z-ylwih/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BxeyKOylJsH/?utm_source=ig_web_copy_link

He was born in Illinois but he moved to Los Angeles in 2013 with his owner after he became a star. This multi-talented doggo can even do a headstand.

फीस भी है भारी

जिफपॉम की लोकप्रियता इतनी है तो जाहिर है उनके काम करने की फीस भी ज्यादा ही होगी। अपने हर प्रोजेक्ट या फिर शूट के लिए जिफपॉम 12 लाख रु. चार्ज करता है। जिफपॉम के मालिकों का कहना है कि जिफपॉम की फैन फॉलोइंग इतनी है कि यह हमसे ज्यादा कमाता है।

https://www.instagram.com/p/ByaAfXdl3aJ/?utm_source=ig_web_copy_link

10 माह के जिफपॉम के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो A Night in Cowtown (2013), Celebs React (2016) और Jacob Sartorius: Hit or Miss (2016) में वह काम कर चुका है। साथ ही वह कैटी पेरी के 2014 में आए ‘डार्क हाउस’ में भी दिख चुका है। जिफपॉम को इंस्टाग्राम पर सबसे फेवरेट पेट के लिए निकलोडियन ‘किड्स चॉइस अवॉर्ड’ भी मिल चुका है।

 

COMMENT