राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 : मतदान खत्म, 72.7% लोगों ने की वोटिंग

Views : 4667  |  0 minutes read

आज लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदार निभाने के लिए राजस्थान की जनता में सुबह से भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से मतदान केंद्रो पर भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी।

राजस्थान में मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे मतदान का दौर थम गया। शाम 5 बजे तक 72.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान करने के लिए लोगों का सुबह 8 बजे से ही जबरदस्त माहौल दिखाई दिया। कुछ मतदान केंद्रों पर 100 की उम्र पार कर चुके वोटर्स जब मतदान करने पहुंचे तो उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

पारंपरिक राजपूत लहरिया पहनकर जीप में बैठी महिलाएं जो जयपुर के आमेर क्षेत्र में एक मतदान केंद्र में वोट कास्टिंग करने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाती हुई।

114 साल की ढ़ाका देवी जो अपनी 90 साल की बेटी बर्मी देवी के साथ जोधपुर के बरकतुल्ला खान स्टेडियम में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र में पहुंची।

इससे पहले सुबह जल्दी कांग्रेस के अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने अपने अपने क्षेत्रों में जाकर वोट दिया तो वहीं भाजपा की वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वोट देकर मतदान केंद्रो की शोभा बढ़ाई।

बर्थडे बॉय मेघवाल ने वोट के लिए किया 3 घंटे इंतजार

बीजेपी सरकार में मंत्री अर्जुन मेघवाल को आज अपने जन्मदिन के दिन मतदान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब वो सुबह 8 बजे मतदान के लिए पहुंचे तो ईवीएम में खराबी के चलते 11:30 बजे तक उन्हें अपना वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।

गौरतलब है कि राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 2,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच 130 सीटों के लिए सीधी लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में, बहुजन समाज पार्टी और कई निर्दलीय और बागी चुनाव लड़ रहे हैं।

मौजूदा विधानसभा में बीजेपी की 160 सीटें और कांग्रेस की 25 हैं।

COMMENT