च्युइंग गम चबाने के बेशुमार फायदे जानकार आप हैरान रह जाएंगे!

Views : 4416  |  0 minutes read
chaltapurza.com

अक्सर क्रिकेटर और फुटबॉलर्स को मैदान पर मुंह में च्युइंग गम चबाते हुए आसानी से देखा जा सकता है। ये घंटों तक अपने मुंह में च्युइंग गम चबाते रहते हैं। आमतौर पर कई लोगों को भी इसी तरह च्युइंग गम चबाने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसको चबाने के लाभ भी होते हैं। च्युइंग गम चबाने से मुंह की कई बीमारियों से बचाव होता है। इसे माउथ फ्रेशनर की तरह खाया जा सकता है। कई शोध इस बात को साबित करते हैं कि च्युइंग गम खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक है। हम यहां आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं..

chaltapurza.com

च्युइंग गम खाने से बर्न होती है कैलोरी

च्युइंग गम खाने से पूरे दिन भर में प्रति घंटे 11 कैलोरी बर्न होती है। इससे तेजी से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। इसको चबाने से चेहरे की मांसपेशियों में कसाव आता है। साथ ही इससे मीठा खाने की क्रेविंग भी कम हो जाती है। च्युइंग गम चबाने से जबड़े की मांसपेशियों की अच्छी एक्सरसाइज होती है।

chaltapurza.com
दांतों में कीड़े लगने, कैविटी की समस्या से मिलती है निजात

शोधकर्ताओं के अनुसार, च्युइंग गम चबाने से मुंह में सलाइवा ज्यादा बनता है, जो दांतों में कीड़े लगने, कैविटी की समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित होता है। हालांकि इसके ​लिए कोई भी आम च्युइंग गम नहीं बल्कि शुगर फ्री च्युइंग गम खानी पड़ेगी। बता दें, हलके मीठे स्वाद वाली च्युइंग गम मुंह की बीमारियों की वजह बन भी बन सकती है। ऐसे में इसका ध्यान भी रखना होगा।

Read: संजय मांजरेकर और रविन्द्र जडेजा में तू तू-मैं मैं, खिलाड़ियों के बोलने के स्तर पर उठ रहे सवाल

इसके अलावा च्युइंग गम खाने से दांतों में सफेदी और चमक आती है। यह जबड़े को मजबूत बनाने में सहायक होता है। रिसर्च के मुताबिक़, इससे दोहरी ठुड्डी की समस्या भी काफी हद तक हल जाती है। अगर किसी व्यक्ति को सांसों की बदबू की समस्या है, तो उसके लिए च्युइंग गम खाना लिए काफी लाभकारी होगा। इससे चबाने के कुछ समय बाद तक सांसों में ताजगी बनी रहती है।

COMMENT