फिल्म इंडस्ट्री में ‘वुड’ लगाने की वजह जानते हैं आप

Views : 4494  |  0 minutes read

हॉलीवुड सुनते ही आपके जह़न में इंग्लिश फिल्में आ जाती होंगी और बॉलीवुड का ज़िक्र आते ही आपको हिंदी फिल्में याद आ जाती होंगी। लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि नाम के पीछे ‘वुड’ क्यों लगाया जाता है। नहीं ना, आइए हम आपको इसके बारे में कुछ जानकारी देते हैं।

हॉलीवुड नाम की शुरुआत एच. जे. विटले (H.J. Whitley) ने की थी। इसलिए उन्हें ‘हॉलीवुड का पिता’ कहा जाता है। हॉलीवुड एक छोटी सी जगह थी जिसे लॉस एंजेलिस शहर में विलय कर दिया गया था। जिसके बाद अमरीकी फिल्म इंडस्ट्री का नाम अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजेलिस शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित हॉलीवुड जिले के नाम पर रखा गया है।

हॉलीवुड की तर्ज पर सारे वुड

हॉलीवुड से ही बाकी फिल्म इंडस्ट्री के भी नाम रखे गए हैं। जिसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड, लॉलीवुड, सेंडलवुड आदि हैं।

बॉलीवुड

हिन्दी सिनेमा का मुख्य गढ़ मुंबई को कहा जाता है और इसलिए ही हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री का नाम ‘बॉलीवुड’ पड़ा गया।

कॉलीवुड

यह नाम तमिल सिनेमा के लिए प्रयोग किया जाता है।

लॉलीवुड

भारत के बंटवारे के बाद अब पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री लाहौर के आधार पर लॉलीवुड के नाम से जानी जाती है। ये बहुत ही पुरानी फिल्म इंडस्ट्री है।

सेंडलवुड

कन्नड़ फिल्मों के लिए ये नाम इस्तेमाल किया जाता है। कर्नाटक की फिल्में सेंडलवुड के नाम से जानी जाती है।

टॉलीवुड

ये तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का नाम है। वहीं इसके पहले इसे वेस्ट बंगाल यानी बंगाली सिनेमा के लिए उपयोग किया जाता था।

इसके अलावा अब छोटे पर्दे को टेलीवुड कहा जाता है। टेलीविजन से टेलीवुड का ईजाद हुआ।

COMMENT