जब तब्बू की बहन ने दी थी अनिल को पीटने की धमकी, जानिए क्या था पूरा मामला

Views : 5416  |  0 minutes read
Anil-Kapoor

बॉलीवुड में शाहरूख, सलमान और आमिर जैसे एक्टर्स 50 साल से ज्यादा की उम्र के बाद भी फिल्मों में लीड एक्टर्स के रूप में नज़र आते हैं। लेकिन इस इंडस्ट्री में एक एक्टर ऐसे हैं, जो अपने लुक्स और स्टाइल के मामले में आज भी किसी यंग एक्टर से कम नहीं लगते। हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर की, जो अब भी पहले की तरह ही फिट और जवान नज़र आते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 24 दिसंबर 1956 को मुंबई में जन्मे अनिल कपूर ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1979 में आई फिल्म ‘हमारे-तुम्हारे’ से की थी। हालांकि, बतौर लीड एक्टर काम करने का मौका उन्हें 1983 में आई फिल्म ‘वो सात दिन’ से मिला था। उसके बाद उन्होंने ‘लम्हे’, ‘नायक’, ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।

anil kapoor

अनिल कपूर का फिल्मी कॅरियर काफी अच्छा रहा है। साथ ही उनका कभी विवादोंं से भी कोई नाता नहीं जुड़ा। लेकिन एक वक्त था जब तब्बू की बहन फराह नाज ने अनिल को पीटने तक की धमकी दे डाली थी। इसका कारण थी बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित। बता दें कि अनिल और माधुरी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था।

वहीं तब्बू की बहन फराह नाज 80 के दशक की विवादित एक्ट्रेसेज में से एक थी। दरअसल कॅरियर की शुरुआत में बोनी कपूर ने फराह के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था कि वह उन्हीं फिल्मों में काम करेंगी, जिसमें अनिल कपूर होंगे। उस दौरान अनिल और फराह फिल्म ‘रखवाले’ में काम कर रहे थे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर रामानायडू दग्गुबती थे। उन्होंने फराह को फीस भी दे दी थी।

madhuri and farah

लेकिन अनिल कपूर प्रोड्यूसर पर फराह को रिप्लेस कर के माधुरी दीक्षित को कास्ट करने का दबाव बना रहे थे। फराह नाज को जब ये बात पता चली तो वह गुस्से से लाल हो गईं थीं उन्होंने एक इंटरव्यू में अनिल कपूर को पीटने तक की धमकी दे डाली थी। यही नहीं, फराह ने माधुरी पर भी कई विवादित कमेंट्स किए। इसके बाद माधुरी खुद ही इस फिल्म से पीछे हट गई थीं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनिल ने साल 1984 में सुनीता कपूर से शादी की थी। उनके बच्चे सोनम, रिया और हर्षवर्धन भी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। अनिल काफी खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान हैं। मौका चाहे कोई भी हो वो हर इवेंट में अपने जलवे से रंग जमाने में माहिर हैं। हाल ही उन्होंने नेटफ्लिक्स की ‘जंगल बुक’ में बल्लू भालू के कैरेक्टर को अपनी आवाज़ दी थी।

COMMENT