बढ़ता प्लास्टिक प्रदूषण : व्हेल के पेट में से निकले 25 बैग, 4 बोतल और 2 चप्पलें

Views : 3976  |  0 minutes read
dead whale
इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पूर्वी इंडोनेशिया में मृत व्हेल में पेट में प्लास्टिक का ढ़ेर पाया गया है। उसके पेट में कप, बोतलें और फ्लिप फ्लॉप सहित प्लास्टिक के कचरे का एक बड़ा हिस्सा था जिसके बाद पर्यावरण एक्सपर्ट्स और सरकारी ऑफिशियल्स को चिंता में ला दिया है क्योंकि इंडोनेशिया दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां प्लास्टिक प्रदूषण सबसे ज्यादा होता है।
वाकाटोबी नेशनल पार्क के बचावकर्ताओं ने दक्षिण पूर्व सुलावेसी प्रांत में पार्क के पास सोमवार देर रात 9.5 मीटर (31 फुट) व्हेल को पाया।
सैंटोसो ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण समूह डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और पार्क की संरक्षण अकादमी के शोधकर्ताओं ने व्हेल के पेट में 5.9 किलोग्राम (13 पाउंड) प्लास्टिक पाया है जिसमें 115 प्लास्टिक कप, चार प्लास्टिक की बोतलें, 25 प्लास्टिक बैग, 2 फ्लिप फ्लॉप, नायलॉन बेक और प्लास्टिक के 1,000 से अधिक अलोय मिले।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडोनेशिया में एक समुद्री प्रजाति संरक्षण समन्वयक डीवी सुप्रापी का कहना है कि हालांकि हम मौत के कारण को पता अभी तक नहीं कर पाए हैं मगर हमने जो देखा है वह काफी बुरा है।
इंडोनेशिया में साइंस पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक चीन के बाद इंडोनेशिया में प्लास्टिक प्रदूषण सबसे ज्यादा होता है।
वहां के अधिकारियों का कहना है कि सरकार प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रयास कर रही है, जिसमें दुकानों से आग्रह करना शामिल है कि ग्राहकों को प्लास्टिक बैग उपलब्ध न करें और 2025 तक 70 प्रतिशत तक प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के सरकारी लक्ष्य को पूरा करने के लिए देश भर में स्कूलों में समस्या के बारे में बताए जाए।
COMMENT