इस भारतीय बच्ची का दिमाग है दुनिया में सबसे तेज, आइंस्टीन और हॉकिंग को भी छोड़ा पीछे

Views : 5016  |  0 minutes read

दुनिया के सबसे इंटेलीजेंट व्यक्ति की बात की जाए तो अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग का नाम पहले आता है, लेकिन इस मामले में भारत की एक 11 वर्षीय बच्ची ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है। अनुष्का दीक्षित ने मेंसा आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल किए हैं, जो इस टेस्ट का सर्वाधिक अंक है। माना जाता है कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन और स्टीफन हॉकिंग का आईक्यू स्कोर 160 था, वहीं इस बच्ची ने इस टेस्ट में उनसे दो अंक ज्यादा हासिल किए हैं।

खबरों के मुताबिक, अनुष्का की मैमोरी इतनी तेज है कि उसने पूरा पीरियोडिक टेबल मात्र 40 मिनट में याद कर लिया था।

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन में आयोजित होने वाले इस टेस्ट में अनुष्का सबसे कम उम्र की परीक्षार्थी थी। वह बताती हैं कि उनसे मेंसा आईक्यू टेस्ट में कुल 28 सवाल पूछे गए थे, जिसका जवाब चार मिनट में देना था। टेस्ट देने के बाद उसे पहले तो लगा कि उसने एक सवाल का जवाब गलत दिया है, लेकिन जब इसका परिणाम आया तो उसे देखकर वह चौंक गईं। उन्हें सर्वाधिक अंक मिले थे।

अनुष्का माता-पिता के साथ लंदन में रहती हैं। उनके पिता नीरज दीक्षित प्रवर्तन अधिकारी है और मां आरती दीक्षित गृहिणी हैं। उनकी मां बताती हैं कि वह हमेशा से ही काफी तेज बुद्धिवाली रही है। जब वह छह महीने की थी तब से उसने बोलना शुरू कर दिया था। वह टीवी पर विज्ञापन देख-सुनकर उसे दोहराने लगी थी। वह बताती हैं कि अनुष्का ने एक साल की उम्र में ही सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम याद करना शुरू कर दिया था।

अनुष्का बताती हैं कि उनका प्रिय विषय अंग्रेजी है। उसे कविता पढ़ने की भी शौक है। वह बहुत अच्छा डांस भी करती हैं। उनका कहना है कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है।

COMMENT