वो एक इंसान जिसकी वजह से ही शायद भारत-पाक के बीच जंग टल गई

Views : 4106  |  0 minutes read

वो दुश्मन के इलाके में जा पहुंचा। गुस्से में आए स्थानीय लोगों को डराने और खुद के बचाव के लिए हवा में फायरिंग की। एक तालाब में कूद गया और फिर खुद ने ही जरूरी कागज खाकर उन्हें नष्ट कर दिया।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान बुधवार को एक दुर्घटना में पाकिस्तानी इलाके में जा पहुंचे और उनके जिंदा रहने ने एक देश को बदल दिया है।

कमांडर को अब पाकिस्तान द्वारा सुरक्षित रूप से भारत को सौंप दिया गया है। ये चीज भारत-पाक के बीच चले आ रहे तनाव को कुछ हद तक राहत दे रही है। शुक्रवार देर रात कमांडर वर्तमान ने पाकिस्तान के साथ वाघा बॉर्डर से भारत में प्रवेश किया।

IAF pilot Abhinandan Varthaman arrives in India
IAF pilot Abhinandan Varthaman arrives in India

यह एक हीरो का स्वागत था। हजारों भारतीय पूरे दिन वर्तमान के आने का इंतजार कर रहे थे। तिरंगा लहराया गया। लोग फूलों की मालाएं लेकर खड़े थे ताकि उनका स्वागत कर सके। टीवी एंकर्स ने भी पूरा साथ दिया और पूरे दिन इसको लेकर इमोशनल दिखाई दिए। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखकर पायलट का स्वागत किया और उनके इस साहस को सलाम किया।

भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई डॉग फाइट में बुधवार की सुबह वर्तमान का विमान क्रैश हो गया था। बाद में उन्हें पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था और इस घटना ने और तूल पकड़ लिया। संयुक्त राज्य अमेरिका सहित दुनिया भर के देशों ने तनाव कम करने की अपील की।

बीबीसी और डॉन, पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार सहित कई मीडिया आउटलेट्स के अनुसार वर्तमान ने अपने विमान से इजेक्ट किया और जब भीड़ उनका पीछा करने लगी तो उन्होंने अपनी पिस्टल से हवाई फायरिंग की।

IAF pilot Abhinandan Varthaman
IAF pilot Abhinandan Varthaman

जब वे बहुत करीब आ गए तो उन्होंने एक तालाब में छलांग लगा दी और कुछ लोगों को पकड़ने से पहले संवेदनशील दस्तावेजों और नक्शों को निगल लिया और दूसरों को भिगो दिया।

गुरुवार दोपहर, पाकिस्तानी प्रधान मंत्री इमरान खान ने घोषणा की कि उनका देश वर्तमान को “शांति इशारे” के रूप में भारत को लौटाएगा। इस कदम ने दो दिनों की शत्रुता के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को तुरंत कम कर दिया।

चिंता का माहौल शुक्रवार को थोड़ा और भी कम हुआ। पाकिस्तान ने चार प्रमुख शहरों के ट्रेवल के लिए दो दिनों के बंद होने के बाद अपने हवाई एरिया को आंशिक रूप से फिर से खोल दिया। भारतीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि अप्रैल और मई में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव निर्धारित समय पर होंगे जिससे पता चलता है कि माहौल अब शांति की ओर जा रहा है।

abhinandan
abhinandan

विशेषज्ञों ने कहा कि दक्षिण भारतीय शहर चेन्नई के 38 वर्षीय वर्तमान एक चिकित्सा जांच से गुजरेंगे।भारतीयों ने इस सप्ताह वर्तमान की कहानी में हर मोड़ को बारीकी से फोलो किया। पाकिस्तान का सबसे पहला एक वीडियो उन्हें दुर्घटनास्थल से घसीटे जाने के रूप में दिखाता है क्योंकि स्थानीय लोगों ने उन्हें मारने की कोशिश की थी। उसी वीडियो में पाकिस्तानी सैनिक वर्तमान को बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरा वीडियो पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय द्वारा ट्वीट किया गया था। क्लिप में एक खून से सने चेहरे के साथ पायलट को दिखाया गया था और पाकिस्तानी हिरासत में वर्तमान शांति से जवाब दे रहा था।

भारत में विदेश मंत्रालय ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि कमांडर के साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। पाकिस्तान सेना ने एक ताजा वीडियो पोस्ट किया जिसमें कहा गया कि पायलट के साथ “सैन्य नैतिकता के मानदंडों के अनुसार” व्यवहार किया जा रहा था जिसमें वे चाय पीते नजर आ रहे थे।

abhinandan
abhinandan

वर्थमान के पिता, जो रिटायर हो चुके है और भारतीय वायु सेना में एक वरिष्ठ अधिकारी थे। वो एयर मार्शल के पद तक पहुेचे थे। आपको आश्चर्य हो सकता है लेकिन सिंहकुट्टी वर्तमान ने एक बार एक फिल्म निर्माता को सलाह दी जिसने युद्ध में पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान में जेल में बंद पायलट के बारे में एक फिल्म बनाई थी। फिल्म में हीरो अंत में अपने परिवार के साथ फिर से मिल जाता है।

पकड़े जाने के बाद उनके पिता ने अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई। गुरुवार की रात को पायलट के माता-पिता अपने बेटे की रिहाई के लिए दिल्ली रवाना हुए। जैसा कि फ्लाइट के यात्रियों को एहसास हुआ कि माता पिता कौन है प्लेन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पकड़े जाने के बाद भी एक तरह से वर्तमान ने पाकिस्तान और भारत दोनों तरफ ही लोगों को जोड़ने का काम किया। सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने वर्तमान के वीडियो को शेयर किया। पाकिस्तान में भी लोगों ने वर्तमान की रिहाई की मांग को तेज किया था।

यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान द्वारा किसी भारतीय पायलट को पकड़ा गया है। 1999 में, कारगिल संघर्ष के दौरान कांबापति नचिकेता नाम के एक भारतीय लड़ाकू पायलट को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया। नचिकेता ने कहा कि उन्हें आठ दिनों की कैद में रखा गया जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।

COMMENT